एक्सप्लोरर

Mitti Mein Mila Denge: नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को कहा- 'बुद्धि नहीं है', उपेंद्र कुशवाहा बोले- शुरू कौन किया था?

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में बयान दिया है. कहा कि राजनीति की डिक्शनरी में इस शब्द का इस्तेमाल तो सीएम नीतीश कुमार ने ही किया है.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के बयान पर कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देंगे. इसको लेकर सियासी गलियारे में हलचल है. नीतीश कुमार ने रविवार (23 अप्रैल) को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यहां तक कह दिया कि सम्राट चौधरी को बुद्धि नहीं है. जो करना है कर दे. कहिए कि मिला दे मिट्टी में. इस पर आरएलजेडी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने नीतीश कुमार को करारा जवाब दिया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार (23 अप्रैल) को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार तो खुद ही अपने बारे में बोलते रहते हैं. कुशवाहा ने कहा कि जिस शब्द (मिट्टी) का इस्तेमाल सम्राट चौधरी ने किया है वह स्वयं नीतीश कुमार अपने बारे में बोलते रहे हैं कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन यह काम नहीं करेंगे. राजनीति की डिक्शनरी में इस शब्द का इस्तेमाल तो नीतीश कुमार ने ही किया है. आज अगर उनके बारे में कहीं से इस्तेमाल हो रहा है तो नीतीश कुमार को सोचना चाहिए कि हमने जब इस्तेमाल किया था खुद अपने बारे में तो उन्हें करना चाहिए था कि नहीं.

नीतीश सरकार के आरोपों का भी दिया जवाब

एक सवाल पर कि नीतीश सरकार की ओर से लगातार यह कहा जाता है कि हम लोग काम करते हैं, बीजेपी वाले प्रचार करते हैं. इतिहास बदलने का काम लगातार बीजेपी कर रही है. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार क्या काम करते हैं यह तो खुद ही अब उनको एहसास हो रहा होगा. उसी एहसास का परिणाम है कि 17-18 साल पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने जो शिक्षक बहाली की प्रक्रिया अपनाई अभी जाकर बदल लिया उन्होंने.

कुशवाहा ने कहा कि बदलना जरूरी था यह बात ठीक है, लेकिन इतने दिनों के बाद एहसास हुआ? इस तरह शिक्षकों की बहाली करेंगे तो शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी. अब जाकर परिवर्तन कर रहे हैं. कहा कि जहां तक प्रचार का मामला है तो वह अपनी गलती सुधार लें और फिर जितना उन्हें प्रचार करना है करते रहें. एक और सवाल पर कि ममता बनर्जी से मिलने जा रहे हैं नीतीश कुमार इस पर कहा कि कोई भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Police PM Modi Post: बिहार पुलिस भी निकली पीएम मोदी का जबरा फैन! बाद में देनी पड़ी सफाई, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget