एक्सप्लोरर

‘BJP के संपर्क में हैं जेडीयू के कई सांसद’, पूर्व उपमुख्यमंत्री का बड़ा दावा, CM नीतीश के इस फैसले को बताई वजह

Bihar Politics: साल 2023 में बिहार की राजनीति में काफी सारे बदलाव के कयास लगाए जा रहे. इधर, बीजेपी के नेता ने जेडीयू को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने बड़ा दावा किया है. तारकिशोर प्रसाद ने दावा किया है कि जेडीयू के कई सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं. कहा कि सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विपक्ष की ओर से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पीएम पद का उम्मीदवार मान लिया है, इसलिए अब जेडीयू के नेता और सांसदों को अपने फ्यूचर की टेंशन सता रही है. रविवार को तारकिशोर ने एक चैनल से बातचीत में साफ-साफ कहा है कि जेडीयू नेता आशंकित हैं. यही कारण है कि जेडीयू के कई सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं.

‘नीतीश कुमार ने राहुल को माना विपक्ष का पीएम उम्मीदवार’

तारकिशोर प्रसाद ने आगे कहा कि राजनीतिक परिस्थिति के अनुसार वह इस चीज का दावा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री कौन होगा ये तो जनता तय करेगी, लेकिन नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को विपक्ष की ओर से पीएम कैंडिडेट मान लिया है. यही कारण है कि जेडीयू के नेता और सांसद भविष्य को लेकर आशंकित हैं. ये तो साफ है कि वो लोग बीजेपी के कॉन्टैक्ट में हैं. तारकिशोर प्रसाद ने यह बात कटिहार में कही है.

इससे पहले भी बीजेपी के कई नेता ऐसा दावा करते रहे हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि साल 2024 में संसदीय चुनाव है इसलिए वो पार्टी के कॉन्टैक्ट में हैं क्योंकि उनको समझ में आ गया है कि वो जिस नाव में सवारी कर रहे वो डूबने वाली है. नीतीश कुमार ने ये स्वीकार कर लिया है कि विपक्ष की ओर से राहुल गांधी ही पीएम कैंडिडेट होंगे. उन्होंने साल 2022 में सभी विपक्षी दल से अपनी यात्रा के दौरान मुलाकात की, लेकिन किसी ने उनको भाव नहीं दिया. किसी ने उनका नेतृत्व स्वीकार नहीं किया है.

साल 2023 में कैसे बदलेगी बिहार की राजनीति?

कयास लगाया जा रहा है कि अब तेजस्वी यादव बिहार में नए मुख्यमंत्री होंगे. इधर, बीजेपी जेडीयू सासंद के उनके कॉन्टैक्ट में होने की बात कर रही है. ऐसे में बिहार की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आने जैसी स्थिति बन रही है. ये भी चर्चा रही है कि जेडीयू का विलय आरजेडी में हो जाएगा. हालांकि जेडीयू नेता इस बात से लगातार इनकार कर रहे हैं. साल 2022 में नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद पर उम्मीदवारी को लेकर भी खास चर्चा रही है. अब बीजेपी दावा कर रही कि उन्होंने राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार मान लिया है. यही कारण है कि उनका भविष्य अंधकार में है जिसके चलते वो बीजेपी से संपर्क साध रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में प्रचंड ठंड के बीच जीवन बेहाल, यातायात भी प्रभावित, फिलहाल घने कोहरे में लिपटा रहेगा प्रदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget