एक्सप्लोरर

'किसी सवाल का जवाब ढंग से नहीं मिला', चुनाव आयोग पर मनोज झा ने लगाया आरोप, क्या बोली BJP?

Bihar Politics: राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाया है. आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि चुनाव आयोग को सुलभ और पारदर्शी होना चाहिए.

Bihar Politics: जैसे-जैसे बिहार का विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर बहस छिड़ती जा रही है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने गुरुवार (03 जुलाई) को चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. दूसरी ओर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आरजेडी को लोकतंत्र विरोधी करार दिया है.

चुनाव आयोग को दिखानी चाहिए पारदर्शिता

मनोज झा ने कहा, "चुनाव आयोग को सुलभ और पारदर्शी होना चाहिए. हमने आयोग को अपनी तमाम चिंताएं बताई थीं, कई सवाल किए थे, लेकिन हमें किसी का जवाब ढंग से नहीं मिला. जब नए मुख्य चुनाव आयुक्त ने पदभार संभाला था, तब उन्होंने कहा था कि सभी राजनीतिक दलों से संवाद जारी रहेगा, लेकिन अब उनकी कार्यशैली में ऐसा कुछ नहीं दिखता."

मनोज के इस बयान से यह संकेत मिल रहा है कि विपक्ष, खासकर आरजेडी, चुनाव आयोग के व्यवहार से संतुष्ट नहीं है. मनोज झा ने आयोग की निष्पक्षता पर भी अप्रत्यक्ष रूप से सवाल खड़े किए और यह भी जताया कि चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों की चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए.

क्या बोले नितिन नवीन?

इसी कड़ी में नितिन नवीन ने कांग्रेस और इंडिया अलायंस पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी वह है जिसने देश को इमरजेंसी जैसा काला दौर दिया. लोकतंत्र पर सबसे बड़ा धब्बा उसी समय लगा था. आज वही लोग हम पर लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं. यह हास्यास्पद है."

नितिन नवीन ने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हमेशा संवैधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ करते आए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी की सरकार पिछड़ों और दलितों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, "इस देश की जमीन और संसाधनों पर देशवासियों का हक है. किसी का वोट नहीं कटेगा."

इस बयानबाजी से यह साफ है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. जहां एक ओर विपक्ष आयोग से संवाद और पारदर्शिता की मांग कर रहा है, वहीं बीजेपी कांग्रेस के पुराने इतिहास को याद दिलाकर पलटवार कर रही है. आने वाले समय में यह मुद्दा संसद से सड़क तक गरमा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज, JDU नेता श्याम रजक बोले- उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज, JDU नेता श्याम रजक बोले- उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण
BJP नेता संजय सरावगी ने ममता सरकार को घेरा, कहा- अवैध घुसपैठियों को TMC दे रही संरक्षण
BJP नेता संजय सरावगी ने ममता सरकार को घेरा, कहा- अवैध घुसपैठियों को TMC दे रही संरक्षण
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
धुरंधर: द रिवेंज या Duffer, Shahid Kapoor या Salman Khan, Makers ने किया बड़ा खुलासा
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
Embed widget