एक्सप्लोरर

Manish Kashyap News: मनीष कश्यप के जिस मोबाइल को खोज रही EOU उसमें क्या-क्या है? ये रहे लेटेस्ट अपडेट्स

Manish Kashyap Remand: तमिलनाडु के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल किया गया था. इसमें बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को ईओयू ने रिमांड पर लिया है. कई जानकारी सामने आई है.

पटना: तमिलनाडु में बिहारियों के साथ कथित हिंसा के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) लगातार छापेमारी कर रही है. फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को ईओयू रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पहले एक दिन और फिर बाद में चार दिन की रिमांड मिली थी. चार दिनों की रिमांड का आज आखिरी दिन है. इसके बाद मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. जानिए इस केस के कुछ लेटेस्ट अपडेट्स.

आर्थिक अपराध की टीम ने रविवार (26 मार्च) को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेश नगर में छापेमारी की. इसके पहले मनीष के दोस्त नागेश को पुलिस ने उठाया था. अब उसके दोस्त मणि द्विवेदी की तलाश कर रही है. महेश नगर के एक अपार्टमेंट में मनीष अपने दोस्त मणि द्विवेदी के साथ रहता था. या जब भी पटना आता था मनीष तो यहीं रहता था. इस फ्लैट की तलाशी ली गई है. मणि द्विवेदी मनीष कश्यप के यूट्यूब चैनल का डायरेक्टर है.

मोबाइल में पुलिस को क्या-क्या मिलेगा?

सूत्रों के अनुसार मनीष कश्यप के करीबी की गिरफ्तारी के बाद कई और ठोस साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है. हालांकि ईओयू के अधिकारी इस केस से जुड़े मसलों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. ईओयू को मनीष कश्यप के एक मोबाइल की तलाश है. कहा जा रहा है कि जिस मोबाइल की तलाश है उसी से वीडियो शूट किया गया था. इस मोबाइल से और भी कुछ जानकारी मिल सकती है.

नोएडा में भी हुई मोबाइल के लिए छापेमारी

बताया जा रहा है कि मोबाइल से कई और नाम उजागर हो सकते हैं जो इस घटना में संलिप्त थे. सूत्रों की मानें तो मनीष ने पूछताछ में बताया था कि उसका मोबाइल नोएडा के फ्लैट पर है. इसके बाद जब टीम ने यूपी की पुलिस के सहयोग से मनीष कश्यप के नोएडा स्थित उसके फ्लैट में छापेमारी की तो मोबाइल नहीं मिला. अब मोबाइल के बारे में लगातार आनाकानी कर रहा है.

मनीष को तमिलनाडु भी ले जा सकती है पुलिस

आज सोमवार को मनीष कश्यप की रिमांड अवधि पूरी हो रही है. इसके बाद ईओयू का अगला कदम होगा कि इस केस से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जाए. मनीष कश्यप के करीबियों पर भी टीम शिकंजा कस रही हैं. दूसरी ओर तमिलनाडु की पुलिस ने भी ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है. मनीष कश्यप को कोर्ट की अनुमति के बाद तमिलनाडु भेजा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Baby: पिता बनने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget