एक्सप्लोरर

पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत, गर्दन के ऊपर और पैर में जख्म के निशान मिले, कैमूर की घटना

Bihar News: कैमूर के करमचट थाने का मामला है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पढ़िए पूरी खबर.

Kaimur News: बिहार के कैमूर में एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है. बीते शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को उसे हिरासत में लिया गया था. शाम में मौत हो गई. पूरा मामला करमचट थाने का है. 40 वर्षीय संजय शंकर पांडेय करमचट थाना क्षेत्र के ठकुरहट गांव के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार खुद सदर अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. 

दरअसल शराब के नशे में परिवार से मारपीट की सूचना डायल-112 को दी गई थी. इसके बाद संजय शंकर पांडेय को पकड़कर पुलिस उनके घर से ले गई थी. जांच में भी शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस कस्टडी में उनकी मौत हो गई. शव के गर्दन के ऊपर और पैर में हल्के जख्म के निशान पाए गए हैं.

क्या कहते हैं परिजन?

मृतक संजय शंकर पांडेय के बड़े भाई अजय शंकर पांडेय का कहना है, "मेरे भाई संजय शंकर पांडेय अपने परिवार वालों के साथ घर पर मारपीट कर रहे थे. इसकी सूचना हमने डायल-112 को दी. पुलिस पहुंचकर उनको गिरफ्तार कर थाने ले गई. यह शराब के नशे में भी थे. शाम को 5:30 बजे सूचना मिला की डेथ हो गई है. पुलिस की लापरवाही के कारण घटना घटी है. हम लोगों को न्याय चाहिए."

तबीयत खराब से मौत की कही जा रही बात

उधर इस मामले में भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि डायल-112 को सूचना मिली थी कि करमचट थाना क्षेत्र के ठुकरहट गांव के संजय शंकर पांडेय अपने परिवार वालों के साथ शराब के नशे में मारपीट कर रहे हैं. पुलिस पहुंची तो वह अपनी पुत्री के साथ मारपीट कर रहे थे. पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई. अस्पताल में जब जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई तो फिर उन्हें थाने लाया गया. यहां अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई.

पूरे मामले की जांच मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कराई जाएगी. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होगी. मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा. जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जब जांच की गई तो डेथ पहले ही हो चुकी थी. गर्दन से थोड़ा ऊपर और पैर में हल्के जख्म के निशान हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ होगा.

यह भी पढ़ें- उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना भी, फैसला सुनकर रो पड़ी हत्यारिन मां, गोपालगंज का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget