एक्सप्लोरर

Bihar News: बेतिया में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत, लोगों में दहशत

Bettiah News: बेतिया में इंद्रदेव महतो सुबह में अपनी बकरी चराने के लिए खेतों की ओर गए थे, जहां खेत में ही छुपे बाघ ने इंद्रदेव महतो पर अचानक हमला कर दिया.

Tiger In Bettiah: बेतिया में बाघ ने आज मंगलवार (17 सितंबर) को एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरीया गांव के पास की है. सोमवार को बाघ के हमले में 50 वर्षीय इंद्रदेव महतो की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. 

बकरियों को चराने खेत में गए थे इंद्रदेव

बताया जा रहा है कि इंद्रदेव महतो सुबह में अपनी बकरियों को चराने के लिए खेतों की ओर गए थे. जहां खेत में ही छुपे बाघ ने इंद्रदेव महतो पर अचानक हमला कर दिया और इनरदेव महतो झाड़ियों की तरफ ले गया, इसके बाद इनरदेव महतो का शव झाड़ियों के पीछे से मिला. वही परिजनों को इसकी जानकारी तब मिली, जब उनकी सभी बकरियां भागकर घर वापस आईं.

तब उनके परिवार वालों को कुछ अनहोनी का शक हुआ और परिजन इनरदेव महतो की खोजबीन के लिए खेत मे गए. तब तक इंद्रदेव महतो को बाघ ने मार दिया था. बाघ के हमले में इंद्रदेव महतो के मौत के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई. वही बाघ के हमले में मौत के बाद घटना स्थल पर ग्रमीण की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. सभी लोग लाठी भाला लेकर पहुंचे थे. ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है. लोग अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची सहोदरा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है

बाघ का पता लगाने में जुटा वन विभाग 

इधर घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम ने लगातार कैंप कर रही है. सीएफ निसामणि ने मौत की पुष्टि की है. उन्हों ने  बताया कि जैसे ही पता चला कि इंद्रदेव महतो को बाघ ने हमला कर मार दिया है, उसी समय वन विभाग की एक्सपर्ट टीम को घटना स्थल पर भेजा गया. टीम ने बाघ को पता लगाने में जुटी हुई है. निसामणि ने बताया कि सभी गांव वालों को सूचित किया गया है कि जब तक बाघ का पता नहीं लगाया जा सके, तब तक कोई भी उस एरिया में नहीं जाएंगे. बहुत जल्द बाघ को जंगल की ओर ले जाया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः 'दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो', केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget