एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: नवादा में तिलकुट दुकानों में फूड इंस्पेक्टर की छापेमारी, ले रहे सैंपल, पर्व को लेकर सजग प्रशासन

Nawada News: मकर संक्रांति के मद्देनजर दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वो गुणवत्ता का ख्याल रखें. किसी भी दुकानों में तिलकुट को लेकर जांच के दौरान कोई शिकायत पाई जाएगी तो कार्रवाई होगी.

नवादा: मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) पर्व के मद्देनजर फूड इंस्पेक्टर द्वारा शहर के कई तिलकुट बनाने वाले नामी दुकानों में छापामारी की जा रही है. अधिकारियों के द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. सोमवार को खाद्य निरीक्षक मुकेश कश्यप ने शहर के विभिन्न स्थानों पर तिलकुट दुकानों की जांच की. इस दौरान विभिन्न प्रकार के तिलकुट के सैंपल भी लिए गए जिसकी गहन जांच कराई जाएगी. फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

तिलकुट दुकानों में लिए गए कई सैंपल

इस दौरान उन्होंने बताया कि शहर के कई इलाकों में घूम-घूम कर तिलकुट दुकानों से सैंपल लिए गए हैं. उन्होंने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता का ख्याल रखें. लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे. मानक के अनुरूप तिलकुट बनाकर उसकी बिक्री करें. तिलकुट बनाने में किसी ऐसे पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करें, जिससे ग्राहकों का स्वास्थ्य बिगड़े. फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी लगातार जांच की जाएगी. मकर संक्रांति पर्व को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है जिसके कारण भी खपत काफी बढ़ जाती है. इसे लेकर आशंका जताई जाती है कि तिलकुट बनाने के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जाता है.

तिलकुट बनाने की सामग्री को लेकर सजग

पर्व त्योहार के वक्त इस तरह का तिलकुट खाकर लोग बीमार भी हो जाते हैं. फलस्वरूप विभाग के तरफ से जांच का अभियान चलाया जाता है. बता दें कि जिले में खाद्य निरीक्षक का पद गया के खाद्य निरीक्षक मुकेश कश्यप को नवादा जिले का प्रभार मिला है. ऐसे में जांच अभियान प्रभावित हो रहा है. इस साल 15 जनवरी को ये त्योहार मनाया जाएगा. त्योहार में लोग चूड़ा दही, तिल के लड्डू और तिलकुट का आनंद लेते हें. इसे खाते हैं और पतंग उड़ाते हैं. इस त्योहार को काइट फेस्टिवल भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- Sakat Chauth 2023 Moon Time: आज रखा जाएगा सकट चतुर्थी का व्रत, जानिए- चंद्रोदय का समय और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget