एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: बिहार में 15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानें क्या दान करने से बनी रहेगा कृपा, न करें ये गलती

Makar Sankranti Bihar 2023: मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व होता है. जानिए पटना के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य रविंद्र नाथ तिवारी क्या कहते हैं.

पटना: बिहार में इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व माना जाता है. अध्यात्म से जुड़े लोगों को इस दिन का इंतजार रहता है. मकर संक्रांति के दिन से सभी शुभ कार्य शुरु हो जाते हैं. मकर संक्रांति के दिन सबसे अधिक नदियों में स्नान करना और ब्राह्मण एवं गरीब-असहाय लोगों को दान करने का विशेष महत्व है. स्नान, दान, पूजा से शनिदेव और विष्णु देव दोनों की कृपा बनी रहती है.

पटना के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य रविंद्र नाथ तिवारी बताते हैं कि मकर संक्रांति के दिन मकर राशि का प्रवेश होता है. उसी दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं. मकर राशि के गुरु शनिदेव हैं. मकर राशि शनिदेव का घर माना जाता है. शनिदेव हिंदी महीने के माघ और फाल्गुन महीने में निवास करते हैं. मकर राशि माघ महीने में प्रवेश करती है इसलिए मकर संक्रांति के दिन शनिदेव की पूजा होती है. 

दान करने से खुश होते हैं भगवान

पंडित रविंद्र नाथ तिवारी कहते हैं कि शनिदेव के आराध्य देव भगवान विष्णु हैं, इसलिए माघ महीने का शुद्ध नाम माध है. माध का अर्थ होता है माधव और माधव शब्द भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ है. ज्योतिष ज्ञान के अनुसार माघ महीने में शनिदेव और विष्णु दोनों विराजमान होते हैं. इस कारण शनिदेव और विष्णु के प्रिय चीज के दान से दोनों भगवान खुश होते हैं. 

मकर संक्रांति के काला तिल और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए. काला तिल भगवान शनिदेव और पीला गुड़ भगवान विष्णु का प्रतीक है. दोनों वस्तु दोनों भगवान को प्रिय है. इसके अलावा काला कंबल गरीब असहाय लोगों को दान करना चाहिए. पीला वस्त्र दान करना भी विशेष फलदायी है. अगर सामर्थ्य हैं तो काला गाय और सवर्ण या कोई भी पीला धातु दान करें. ब्राह्मण एवं गरीब असहाय को भोजन कराएं. इससे शनिदेव खुश रहते हैं और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

शनि देव को तिल पसंद

रविंद्र नाथ तिवारी बताते हैं कि लोगों में भ्रांतियां है कि रविवार के दिन तिल नहीं खाया जाता है जबकि किसी भी शास्त्र या ग्रंथ में ऐसी बातें नहीं है. पूरा माघ महीना और फाल्गुन में शनिदेव विराजमान रहते हैं. शनि देव को तिल बहुत ज्यादा प्रिय है.

मकर संक्रांति के दिन संगम में स्नान का महत्व

मकर संक्रांति के दिन संगम में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है. जहां एक नदी से दो या तीन नदियां जुड़ती है वह संगम होता है. इस जगह पर स्नान का विशेष महत्व है. बिहार में उत्तर वाहिनी गंगा स्थल सिमरिया के अलावा पटना का फतुहा गंगा, पुनपुन का त्रिवेणी संगम भी है जहां मकर संक्रांति के दिन भीड़  जुटती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2023: कब मनाएं मकर संक्रांति? 14 और 15 जनवरी की तारीख में है कन्फ्यूजन तो यहां करें दूर

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget