एक्सप्लोरर

CM Nitish Kumar: विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में जुटे सीएम नीतीश, 'प्रगति यात्रा' के बाद करेंगे महिला संवाद कार्यक्रम

Nitish Kumar: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे. योजनाएं जमीन पर कितनी सफल है इसका फीडबैक लेंगे. आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे.

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं. महिला संवाद कार्यक्रम से पहले उनकी 'प्रगति यात्रा' शुरू होगी. पहले चरण की यात्रा 23 से 28 दिसंबर तक चलेगी. इस दौरान सीएम नीतीश बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली मुजफ्फरपुर में रहेंगे. 

जल्द जारी होगा दूसरे चरण का शेड्यूल 

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे. योजनाएं जमीन पर कितनी सफल है. इसका फीडबैक लेंगे. आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. प्रगति यात्रा के दौरान समीक्षात्मक बैठक करेंगे जिसमें संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री और जिले के निवासी मंत्री उपस्थित रहेंगे. स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक, स्थानीय पार्षद भी मौजूद रहेंगे. प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में नीतीश किन जिलों का दौरा करेंगे, उसका शेड्यूल भी जल्द जारी होने वाला है.

बता दें कि नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद कार्यक्रम में जाने वाले थे. इसके तहत विभिन्न जिलों का दौरा करते लेकिन यह अब जनवरी में होगा. CM नीतीश की प्रगति यात्रा उनके प्रस्तावित महिला संवाद कार्यक्रम से पूरी तरह अलग है. सूत्रों के अनुसार महिला संवाद कार्यक्रम जनवरी में आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे. इसमें महिलाओं से संवाद होगा. कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह-जीविका आदि से विभिन्न विषयों पर सीधे संवाद की योजना है. इस यात्रा के लिए कैबिनेट से नवंबर महीने में 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है.

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सीएम

अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. यात्राओं का दौर जारी है. तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा पर निकले हुए हैं. अब नीतीश भी प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं. उसके बाद महिला संवाद कार्यक्रम भी होना है. प्रगति यात्रा और महिला संवाद कार्यक्रम विधानसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश का बड़ा दांव माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः 'बिहार के लोगों को राजनीति अच्छी तरह समझ आती है'- राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला

Embed widget