एक्सप्लोरर

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आया महावीर मंदिर प्रबंधन, कई सुविधाओं की शुरुआत का किया एलान

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल की ओर से बुलाई गई सभी महावीर अस्पतालों के निदेशकों और वरीय चिकित्सकों की बैठक के बाद कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेगूसराय के नए अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया गया है.

पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच पटना के महावीर मंदिर प्रबंधन ने शनिवार को कोविड मरीजों को इलाज समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा की है. मंदिर न्यास द्वारा संचालित बेगूसराय स्थित महावीर अग्रसेन सेवा सदन को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए डाक्टरों की तैनाती कर दी गई है. जल्द ही अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा. दिनेश टेबरीवाल को इसका समन्वयक बनाया गया है.

बता दें कि पहले यहां सामान्य रोगियों के लिए अस्पताल खोला जाना था. महावीर मंदिर न्यास द्वारा संचालित पटना के महावीर कैंसर संस्थान, महावीर हृदय अस्पताल, महावीर वात्सल्य अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के कारण उन्हें कोविड अस्पताल में परिवर्तित करना संभव नहीं हो पाया है. 

बैठक के बाद लिया गया फैसला

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल की ओर से बुलाई गई सभी महावीर अस्पतालों के निदेशकों और वरीय चिकित्सकों की बैठक के बाद कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेगूसराय के नए अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया गया है.

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अति महत्वपूर्ण मानवीय दायित्व के तहत मंदिर की ओर से कोरोना के गंभीर मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए भी पहल की गई है. इसके लिए महावीर वात्सल्य अस्पताल परिसर में दो नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे. एक में लिक्विड से ऑक्सीजन तैयार होगा और दूसरे में हवा से. लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए कोलकाता की कंपनी लिंडे इंडिया लिमिटेड को ऑर्डर किया गया है.

कोरोना मरीजों को मुफ्त में मिलेगा ऑक्सीजन 

वहीं, हवा से ऑक्सीजन तैयार करने के लिए औरंगाबाद, महाराष्ट्र की एजेंसी एयरोक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को ऑर्डर किया गया है. प्लांट की आपूर्ति होने के बाद दोनों प्लांट के चालू होते ही कोरोना मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन मिलेगा. 

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अभी सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण शुरुआत में खाली सिलेंडर लाने पर ऑक्सीजन दिया जाएगा. इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा. यह सुविधा केवल कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए है. अस्पताल में सिलेंडर की आपूर्ति होने पर जरूरतमंद कोरोना मरीजों को सिलेंडर के साथ ऑक्सीजन मिलेगा. उन्होंने बताया कि सबकुछ प्लांट की आपूर्ति में लगने वाले समय पर निर्भर करेगा.

मरीजों के मिलेगी मुफ्त एंबुलेंस की सुविधा

शुरूआती लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए महावीर मंदिर की ओर से जरूरी दवाओं की किट मुफ्त दी जाएगी. महावीर मंदिर न्यास की ओर से संचालित महावीर कैंसर संस्थान,  महावीर वात्सल्य अस्पताल और महावीर आरोग्य संस्थान तीनों स्थानों पर एक-एक सेंटर बनाया गया है. सोमवार से दवाओं का वितरण शुरू हो जाएगा. कोरोना मरीजों को एंबुलेंस की किल्लत को देखते हुए महावीर मन्दिर प्रबंधन ने मुफ्त एंबुलेंस और अंतिम यात्रा वाहन देने का निर्णय लिया है. 

महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक और पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डाॅ.एसएन सिन्हा को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है. वहीं, कोरोना संबंधित निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के लिए तीनों अस्पताल के डॉक्टरों का महावीर मन्दिर कोविड 19 हेल्प ग्रुप बनाया गया है. महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एलबी सिंह को इसका समन्वयक बनाया गया है. सोमवार से एक दर्जन से अधिक डॉक्टर मोबाइल पर कोरोना संबंधित निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगे. रविवार को डाक्टरों की सूची मोबाइल नंबर के साथ जारी कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें -

एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से गई पिता की जान, सदमे में बेटे ने भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बिहार: कोविड केयर सेंटर से भागा कैदी, तीसरी मंजिल से उतरने के लिए बेडशीट फाड़ कर बनाई थी रस्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget