एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ जाने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पटना जंक्शन पर अनियंत्रित नजर आई भीड़

Mahakumbh 2025: पटना से दिल्ली जाने वाली कई अच्छी ट्रेनें मंगलवार को रद्द हो गई थी. जिसकी वजह से पटना जंक्शन पर पूर्वा एक्सप्रेस के पहुंचने पर प्लेटफार्म नंबर-4 पर भीड़ अनियंत्रित हो गई.

Mahakumbh 2025: आज महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान है, इसी के साथ महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा. इससे पहले मंगलवार को पटना जंक्शन पर प्रयागराज जाने के लिए एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी. पटना से दिल्ली जाने वाली कई अच्छी ट्रेनें मंगलवार को रद्द हो गई थी. जिसकी वजह से हावड़ा से चलकर नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस जब पटना जंक्शन पर पहुंची तो प्लेटफार्म नंबर-4 पर भीड़ अनियंत्रित नजर आई. 

हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी. इन जवानों के साथ बिहार पुलिस के जवान भी तैनात थे. वही आरपीएफ के जवान भी मुस्तैदी दिखाते नजर आए. लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों की भीड़ अनियंत्रित हो गई.

AC बोगियों का दिखा जनरल क्लास वाला हाल
ट्रेन के प्लेटफार्म पर खड़े होने के बाद एबीपी न्यूज की टीम ने की यात्रियों से बातचीत की. इस दौरान बड़ी संख्या में प्रयागराज जाने वाले यात्री स्टेशन पर मौजूद थे. इसमें से कई यात्री बिना टिकट के थे. इन यात्रियों का कहना था कि किसी भी तरीके से महाकुंभ पहुंचना है और महाशिवरात्रि पर स्नान जरूर करना है.

ट्रेन के अंदर बैठे कई यात्रियों ने भी एबीपी न्यूज से अपनी पीड़ा व्यक्त की है. ट्रेन में सवार यात्रियों ने कहा कि स्लीपर हो या AC सभी बोगियों का हाल जनरल क्लास वाला ही है. 

ट्रेन में नहीं चढ़ पाए कई यात्री
हावड़ा से दिल्ली जा रहे यात्रियों ने कहा कि हमारी कोई सूद लेने वाला नहीं है. टीटी तक कंपार्टमेंट में नहीं आए हैं. शिकायत करें तो भी किससे करें. एबीपी के कैमरे पर कई ऐसे यात्री भी आए जिनके पास रिजर्वेशन तो था, लेकिन वह ट्रेन में ही नहीं चढ़ पाए. एक युवक ने कहा कि उनका रिजर्वेशन प्रयागराज के लिए है लेकिन स्थिति ऐसी बन गई है कि वह ट्रेन में नहीं चढ़ पाए. 

पुलिस जवानों को करनी पड़ी काफी मशक्कत
आरपीएफ द्वारा प्लेटफार्म पर लगातार अनाउंसमेंट भी किया जा रहा था. लोगों को सतर्कता बरतने और भीड़ न लगाने की बात कही जा रही थी. रेलवे प्लेटफार्म पर तैनात सिपाहियों और जवानों ने कहा कि कई ट्रेन रद्द है.

स्थिति इतनी बेकाबू हो जाती है कि हम भी बेबस हो जाते हैं. हमारी कोशिश है कि जिनके रिजर्वेशन है उन्हें किसी भी तरीके से ट्रेन में चढ़ा दिया जाए.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से पटा दिखाई दिया गया स्टेशन, कई महिलाएं बेहोश, खिड़की से ट्रेन में घुसे यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget