एक्सप्लोरर

Exclusive: चिराग पासवान को NDA से अलग करने का भ्रम कौन फैला रहा? केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन एनडीए को उलझाकर रखना चाहता है इस विषय पर कि मैं अकेले विधानसभा चुनाव लडूंगा. मैं इसको खारिज करता हूं.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को एबीपी न्यूज़ से पटना में एक्सक्लूसिव बातचीत में यह साफ कर दिया कि वो एनडीए में हैं. चिराग ने कहा, "मैं एनडीए से अलग हो सकता हूं, अकेले चुनाव लड़ सकता हूं, यह भ्रम फैलाकर महागठबंधन को लगता है कि वह जीत के करीब पहुंच जाएंगे. महागठबंधन को जीत का यही एक रास्ता लग रहा है."

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष को क्यों इतनी बेचैनी है यह दिखाने में कि मैं एनडीए से अलग होने जा रहा हूं या एनडीए में नहीं हूं? विपक्ष यह नैरेटिव सेट करना चाहता है कि बिहार में एनडीए एकजुट नहीं है. विपक्ष इन मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहता है जनता का कि एनडीए ने बिहार में कितना विकास का काम किया, डबल इंजन की सरकार बिहार को कितना आगे लेकर गई.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "महागठबंधन एनडीए को उलझाकर रखना चाहता है इस विषय पर कि मैं अकेले विधानसभा चुनाव लडूंगा, लेकिन मैं इसको खारिज करता हूं. मैं ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा. एनडीए एकजुट है और मजबूती से आगे बढ़ रहा है. एकजुट रहकर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा. जब तक एनडीए एकजुट है विपक्ष के पास कोई वजह नहीं है कि वह जीत के करीब पहुंचे. विपक्ष चाहता है कि मैं 2020 को दोहरा दूं ताकि वह जीत के करीब पहुंच जाए."

'कितनी सीटों पर लड़ना है कहां-कहां से लड़ना है सब तय'

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में एक सवाल पर चिराग ने कहा, "मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं, लेकिन इस पर निर्णय मेरी पार्टी लेगी की मुझे क्या करना है. कितनी सीटों पर लड़ना है, कहां-कहां से लड़ना है, यह तय कर रखा हूं, लेकिन एनडीए के अंदर इसको लेकर अभी औपचारिक बातचीत बाकी है." 

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए गए पीएम मोदी के संबोधन पर कहा कि जिस तरह से सवाल उठाए जा रहे थे विदेश नीति को लेकर, टैरिफ, अर्थव्यवस्था को लेकर, पीएम मोदी ने जवाब देकर सबको शांत कर दिया. वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिल रहा, आत्मनिर्भरता पर देश कैसे आगे बढ़ रहा है ये साफ दिख रहा है.

बता दें बीते गुरुवार को मीडिया में खबर आई थी कि चिराग पासवान बिहार एनडीए का हिस्सा खुद को नहीं मानते हैं. अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. अब चिराग पासवान ने इस पर सब कुछ साफ कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget