एक्सप्लोरर

पुलिस की गुटबाजी में फंसा बिहार! आपस में ही झगड़ रहे थे दो अधिकारी, सरकार ने एक साथ किया तबादला

सूत्रों की मानें तो मगध रेंज के आईजी अमित लोढ़ा और गया के एसएसपी आदित्य कुमार के बीच रार ठन गई थी. एक ही क्षेत्र में अहम पद पर होने के बावजूद दोनों लड़ रहे थे. ऐसे में दोनों का एक साथ तबादला कर दिया.

पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों का तबादला किया. विभाग की आरक्षी शाखा द्वारा देर शाम आदेश जारी किया गया, जिसमें चार आईपीएस अधिकारियों के ट्रांस्फर की जानकारी दी गई. जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उसमें मगध रेंज के आईजी अमित लोढ़ा,  पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) विनय कुमार, समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस हरप्रीत कौर और गया एसएसपी आदित्य कुमार के नाम शामिल हैं.

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी 

साल 2004 बैच के आईपीएस विनय कुमार को मगध रेंज का नया आईजी बनाया गया है. वहीं, साल 2009 बैच की आईपीएस अधिकारी हरप्रीत कौर को गया का एसएसपी बनाया गया है. जबकि, इन पदों पर पहले से पदस्थापित अमित लोढ़ा और आदित्य कुमार का नया पदस्थापन फिलहाल वेटिंग में है. उन्हें कहां की जिम्मेदारी दी जाएगी, अभी ये तय नहीं किया गया है.

 

किसानों के लिए काम की खबर: बिहार में हो रही कश्मीरी, रेड और थाई एप्पल किस्म की बेर की खेती, कमा सकते हैं लाखों रुपये

सूत्रों की मानें तो मगध रेंज के आईजी अमित लोढ़ा और गया के एसएसपी आदित्य कुमार के बीच रार ठन गई थी. एक ही क्षेत्र में अहम पद पर होने के बावजूद दोनों आपस में लड़ रहे थे. ऐसे में सरकार ने दोनों का एक साथ तबादला कर दिया. फिलहाल, सरकार ने दोनों को वेटिंग फ़ॉर पोस्टिंग का 'पद' दिया है. अब वे अगले पदस्थापन का इंतजार करेंगे.

10 डीएसपी का भी तबादला

बता दें कि चार आईपीएस अधिकारियों के साथ ही राज्य में 10 डीएसपी का भी ट्रांस्फर किया गया है. गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डीएसपी मद्य निषेध सुशील कुमार को पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था नालंदा के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं, विप्लव कुमार को जय नगर का एसडीपीओ, विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अरवल, विशेष शाखा के डीएसपी राजेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा नालंदा, डीएसपी कुमार ऋषि राज एसडीपीओ दाउदनगर और विनोद कुमार पुपरी के एसडीपीओ बनाए गए हैं.

इधर, ज्योति कुमारी को डीएसपी मुख्यालय गोपालगंज, रोशन कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 भागलपुर, अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक लखीसराय मुख्यालय और संदीप गोल्डी को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय शेखपुरा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

यह भी पढ़ें -

Good News: बिहार के इस रूट पर चलने वाली है सोलर ट्रेन, ट्रैक के किनारे खाली पड़ी जमीन पर लगेगा सौर ऊर्जा प्लांट

Neha Singh Rathore :जानिए कौन हैं नेहा सिंह राठौर, जिन्होंने ‘यूपी में का बा’ गाकर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget