एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में टूटी LPG गैस पाइप लाइन, घर छोड़कर भागे लोग, मची अफरा-तफरी

LPG Gas Pipeline Broken: मुजफ्फरपुर में पानी पाइप लाइन बिछाने के दौरान जेसीबी से एलपीजी गैस की पाइप लाइन टूट गई. इसके बाद वहां के लोग घरों को छोड़ कर बाहर निकल आए.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू के गेट के पास में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब पानी पाइप लाइन बिछाने के दौरान जेसीबी से एलपीजी गैस की पाइप लाइन टूट गई, जिसके बाद पूरे इलाके में तेज आवाज के साथ गैस निकलने लगी और गैस तेजी से पूरे इलाके में फैलने लगी. इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत मच गई.

अपने घर को छोड़कर भागे लोग

आनन-फानन में स्थानीय लोग अपने घर को छोड़कर भागे और सड़क पर आ गए और फिर उसके बाद घटना की सूचना बेला थाना अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में जुट गई. वहीं इसके बाद मामले की सूचना इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के टैक्निकल टीम को दी गई. मौके पर पहुंच कर पाइप लाइन से लीक हो रही गैस को बंद किया गया. तब लोगों ने राहत की सांस ली. इस दौरान करीब दो घंटे तक पूरे इलाके में गैस का रिसाव होता रहा.

स्थानीय मो. ईशा राजा ने बताया कि आज शाम को करीब आठ बजे में अचानक से तेज आवाज के साथ में घरेलू गैस का रिसाव होने लगा. जब हमलोग दौड़कर पहुंचे तो देखे कि पाइप लाइन बिछाने का जहां काम चल रहा था वही पर टूटी हुई है. घटना से हम सब लोग सहम गए. इतनी बड़ी घटना थी कि हमलोग अपने परिवार के सभी सदस्य को लेकर सड़क पर आ गए हैं और किसी तरह करके लोगों की जान बचाई है.

वहीं स्थानीय ग्रामीण मो औरंगजेब ने बताया कि रात के करीब 8 बजे पाइपलाइन निर्माण के दौरान जेसीबी से घरेलू गैस पाइपलाइन टूट गई. इसके बाद इलाके में दहशत मच गई. हम लोग किसी तरह करके बिजली की लाइन को कटवाए हैं उसके बाद तमाम पदाधिकारी को सूचना दिए. अब हालात सामान्य है. 

दो घंटे बाद स्थिति हुई सामान्य 

मामले में बेला थाना की पुलिस ने बताया कि पानी की पाइप लाइन बिछाने के दौरान में जेसीबी से एलपीजी गैस पाइप लाइन टूट गई. गैस लीक होने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. मामले की गंभीरता को देख सभी रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई थी. अब गैस का रिसाव को बंद करा दिया गया है. अभी यहां पर की स्थिति सामान्य है मरम्मती का अंतिम कार्य कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 'बिहार की विधि व्यवस्था का जनाजा', तेजस्वी यादव ने सरकार को फिर घेरा, शेयर किया ये VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget