एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: CM नीतीश यूपी की फूलपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव? JDU के मंत्री का क्लियर कट बयान आया

Lok Sabha Election News: फूलपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और वीपी सिंह कर चुके हैं. जेडीयू के मंत्री ने नीतीश को लेकर बयान बलिया में दिया है.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के उत्तर प्रदेश से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश (उप्र) प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार (26 अगस्त) को सब कुछ साफ कर दिया. श्रवण कुमार ने सीधा कहा कि अभी न तो बिहार के मुख्यमंत्री ने ऐसी कोई इच्छा व्यक्त की है, और न ही पार्टी नेतृत्व ने इस संबंध में कोई फैसला किया है. जेडीयू मंत्री ने बलिया में यह बयान दिया है.

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर देश के विभिन्न राज्यों के लोग यह मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को (विपक्षी दलों के) गठबंधन ‘इंडिया’ की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए.’’ उन्होंने नीतीश के उप्र की फूलपुर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर स्पष्ट किया, ‘‘नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अभी तक न तो कोई इच्छा व्यक्त की है और न ही पार्टी नेतृत्व ने इस पर कोई फैसला किया है.’’

'हमारी पार्टी चाहती है कि नीतीश लड़ें चुनाव'

इससे पहले, मई में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा था, ‘‘हमारी पार्टी चाहती है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें.’’

बता दें कि फूलपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और वीपी सिंह कर चुके हैं. इस सीट पर जेडीयू की नजर होने का संभवत: एक प्रमुख कारण यह है कि यहां से आठ बार कुर्मी (पटेल) समुदाय के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं और मौजूदा सांसद केशरी देवी पटेल भी इसी समुदाय से हैं. नीतीश भी इसी समुदाय से आते हैं.

क्या चाहते हैं सीएम नीतीश कुमार?

श्रवण कुमार ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की ओर से नीतीश को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जा सकने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह (नीतीश) प्रधानमंत्री पद के लिए एक योग्य उम्मीदवार हैं. जेडीयू नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश ‘इंडिया’ गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार, या इसका संयोजक बनने की इच्छा नहीं रखते हैं, बल्कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को केवल शिकस्त देना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav: केंद्र सरकार पर गजब भड़के लालू यादव, कहा- 'लगता है खैरात दे रहे...', जातीय गणना पर बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget