एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Visit: पटना पहुंचे पीएम मोदी का सीएम नीतीश ने किया स्वागत, दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से की मुलाकात

PM Modi Patna Visit: इस चुनावी माहौल में पीएम मोदी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं. वहीं, सोमवार को पटना पहुंचे पीएम मोदी बीजेपी नेता दिवंगत सुशील मोदी के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की.

PM Modi Bihar Visit: बिहार में आज (20 मई) पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इस बीच पीएम मोदी बिहार दौरे पर पहुंचे हुए हैं. सोमवार की शाम पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वो दिवंगत बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पहुंचे. वहां उन्होंने सुशील कुमार मोदी के फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही उन्होंने उनके परिवार वालों से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना हवाई अड्डे से सीधे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व उप मुख्यमंत्री के परिजनों से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया.

प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी कार्यालय पहुंचे

बता दें कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पिछले सोमवार को निधन हो गया था. वे कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे. सुशील मोदी का निधन बिहार बीजेपी के लिए बड़ी क्षति है. राजेंद्र नगर से प्रधानमंत्री मोदी सीधे वीरचंद पटेल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे. वे यहां बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री पिछले चरणों के मतदान को लेकर फीडबैक ले रहे हैं और आगे के चरणों की तैयारी की जानकारी भी लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी कार्यालय में कर्मियों से भी मिल सकते है. बताया जाता है कि वे एक-डेढ़ घंटे के बाद राज भवन जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे. मंगलवार को वे बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. इस चुनाव में यह दूसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी पटना में रात्रि विश्राम करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी पटना में रोड शो किया था.

(आईएएनएस से भी जानकारी)

ये भी पढे़ं: Bihar News: 'नहीं मिला...किसको नहीं मिला', भरी सभा में शख्स के लाभ ना मिलने के दावे पर नीतीश कुमार सरप्राइज्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget