एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और वामदलों के लिए बिहार में RJD ने तय की सीटें, क्या मान जाएगी पार्टी?

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान आरजेडी खुद 30 सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड में है. सूत्रों के मुताबिक RJD कांग्रेस को सिर्फ 7 सीट देना चाहती है.

Bihar Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में भी सियासी दलों ने कमर कस ली है. प्रदेश में महागठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी पूरी तरह से सहमति नहीं बन पाई है. आरजेडी ने महागठबंधन में 30 सीटों पर दावा ठोका है. सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी बिहार में जेडीयू की हर सीट पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है. जानकारी के मुताबिक आरजेडी खुद यहां 30 सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड में है. 

सूत्रों के मुताबिक आरजेडी कांग्रेस को सिर्फ 7 सीट देना चाहती है. बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से 15 सीटों पर दावेदारी की जा रही है. इसके साथ ही बिहार में आरजेडी वामदलों के लिए 3 सीट छोड़ना चाहती है. 

बिहार में कुल 40 सीटें

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने 30 सीटों पर अपनी दावेदारी की है. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी अपने फॉर्मूले के तहत कांग्रेस को सिर्फ 7 सीट देना चाहती है. वहीं तीन सीट लेफ्ट पार्टियों को देने का फॉर्मूला है. हालांकि, अभी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच सहमति नहीं बन पाई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस बिहार में 15 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की थी.

बिहार में साल 2019 चुनाव के नतीजे क्या रहे?

2019 के लोकसभा चुनाव में NDA ने यहां 39 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. 2019 चुनाव के दौरान बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. बिहार में नीतीश कुमार की JDU को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. वहीं, बीजेपी को 17 सीटों पर सफलता मिली थी. इसके अलावा एलजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी. साथ ही एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी. नीतीश कुमार एक बार फिर से आरजेडी से अलग होकर बीजेपी के साथ चुनाव मैंदान में हैं. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Survey: बिहार में NDA का जलवा बरकरार या INDIA गठबंधन मारेगा बाजी? ताजा सर्वे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget