एक्सप्लोरर

LJP से निष्कासित नेता ने चिराग पर लगाया माओवादियों से संबंध होने का आरोप, पुलिस में दी शिकायत

केशव ने आरोप लगाया कि चिराग जो नक्सल प्रभावित जिले जमुई की लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने माओवादियों के साथ 'घनिष्ठ संबंध' बनाए रखा है.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की राज्य इकाई के पूर्व महासचिव केशव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवासन पर माओवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है. केशव सिंह ने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी के अकेले चुनाव मैदान में उतरने को लेकर चिराग की आलोचना की थी और उन्हें एनडीए से बाहर निकालने को लेकर मीडिया में कई बयान जारी किए थे, इसके बाद पार्टी ने उन्हें (सिंह को) पिछले हफ्ते अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया था.

केशव ने रविवार को शास्त्री नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया कि एलजेपी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलने और पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र की कथित कमी को उजागर करने पर उन्हें चिराग के करीबी अमर आजाद ने फोन पर धमकी दी. अपनी प्राथमिकी में केशव ने आरोप लगाया कि चिराग जो नक्सल प्रभावित जिले जमुई की लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने माओवादियों के साथ 'घनिष्ठ संबंध' बनाए रखा है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनावों में, जब दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र और वारिस ने अपनी राजनीतिक शुरुआत की, तो युवा नेता की जीत सुनिश्चित करने के लिए माओवादियों की मदद ली गई. वहीं, पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है.

इस बीच, केशव सिंह की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए आजाद ने स्वीकार किया कि उन्होंने सिंह को 'पार्टी सहयोगी के नाते' कारण जानने का प्रयास करते हुए फोन किया था, लेकिन जब वह अड़े रहे तो उन्होंने यह इरादा बदल दिया. आजाद ने केशव द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत पर नाराज़गी जताते हुए कहा "मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं और उनके खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराउंगा." आजाद ने बिहार विधानसभा चुनावों में बोचहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और हार गए थे.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: किसानों के नाम पर लालू यादव की पार्टी की सड़क पर 'गुंडागर्दी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget