एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: संपत्ति विवाद के बीच 'बड़ी मां' से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'आपका बेटा...'

चिराग पासवान ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों और उनकी चाची ने उनकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया है. उनके चाचा परिवार के बड़े सदस्य हैं. राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण वे पार्टी से बाहर हो गए हैं.

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री और बिहार के युवा नेता चिराग पासवान के परिवार में इन दिनोंं संपत्ति का विवाद चल रहा है. ये विवाद उनके चाचा पशुपति पारस और खगड़िया के शहरबन्नी में रह रहीं उनकी बड़ी मां के बीच है. विवाद के बाद उनकी बड़ी मां की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद शनिवार को चिराग पासवान खगड़िया के शहरबन्नी पहुंचे और अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात की और उन्हें गले लगा कर ढाढस बंधाया कि आपका बेटा आपके साथ है. 

'सभी को करारा जवाब मिलेगा'

चिराग ने बड़ी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका आशीर्वाद भी लिया. मां राजकुमारी देवी से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से परिवार के कुछ सदस्य, जो उम्र और अनुभव में मुझसे काफी बड़े हैं, आर्थिक महत्वाकांक्षा के कारण मेरी बड़ी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. आने वाले दिनों में सभी को करारा जवाब मिलेगा.

चिराग पासवान ने कहा कि उनके चाचा परिवार के बड़े सदस्य हैं, लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण वे पार्टी से बाहर हो गए हैं. उनके परिवार के सदस्यों और उनकी चाची ने उनकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया है. चिराग पासवान ने कहा है कि अगर चाचा-चाची बंटवारा चाहते हैं तो बात बहुत आगे तक जाएगी. यह सही है कि बंटवारा होकर रहेगा. इसके लिए चाचा को अपनी उस संपत्ति का जिक्र करना होगा, जिसे उन्होंने सभी से छिपाकर रखा है.

 राजकुमारी देवी का क्या है आरोप?

दरअसल चिराग की बड़ी मां और दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी का आरोप है कि उनके कमरों में ताला लगा हुआ है. उन्होंने कहा है कि उनके पति के दो भाइयों पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है. उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पत्नी और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उन्हें घर से निकालने की साजिश रची और उनके साथ दुर्व्यवहार किया.

29 मार्च की शाम उनकी दोनों गोतनी अपने लोगों के साथ घर पर आईं. 30 मार्च को अचानक वे उनके कमरे में घुस आईं और उनके कपड़े, गहने, बिस्तर बाहर फेंक दिए. उन्होंने बेडरूम और बाथरूम में ताला लगा दिया. विवाद के बाद राजकुमारी देवी की तबीयत खराब हो गई, इसके बाद चिराग ने उनसे गांव जाकर मुलाकात की. 

ये भी पढ़ें: बेतिया में प्रेमी युगल को मिली इश्क की सजा, मंदिर के खंभे में रस्सी से बांधने का वीडियो वायरल

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
Embed widget