एक्सप्लोरर

Bihar Politics:लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा- बिहार के भविष्य के लिए बीजेपी के साथ आया हूं, नीतीश कुमार पर कही यह बात

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि वो बिहार को बचाने और नीतीश कुमार को हटाने के लिए बीजेपी के साथ आए हैं. वो मोकामा और गोपालगंज चुनाव प्रचार करने जाएंगे. 

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार 17 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, उनकी गलत नीतियों की वजह से बिहार विकसित राज्य नहीं बन पाया है. उन्होंने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है. राज्य में बेरोजगारी है. लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं. दूसरे राज्यों में बिहारियों को अपमानित होना पड़ता है. यह सब नीतीश कुमार की देन है. एलजेपी नेता ने कहा कि जब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटेंगे तब तक बिहार विकसित राज्य नहीं बन पाएगा.

उपचुनाव में किया बीजेपी का समर्थन

एबीपी से खास बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज में विधानसभा उपचुनाव है. दोनों जगह वो बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो इन दोनों सीटों पर बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर इन दोनों उप चुनाव में नीतीश कुमार का गठबंधन जीतेगा तो नीतीश और मजबूत होंगे होते वे बिहार को और बिगाड़ने का काम करेंगे. चिराग पासवान ने कहा कि वो बिहार को बचाने और नीतीश कुमार को हटाने के लिए बीजेपी के साथ आए हैं. 

केंद्र सरकार में मंत्री बनने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, ''मुझे नहीं पता. मैं अपना व्यक्तिगत हित कभी नहीं देखता हूं.'' अपनी पार्टी में हुई टूट और बीजेपी की बेरुखी और फिर बीजेपी से गठबंधन के सवाल पर चिराग ने कहा कि तब हालात अलग थे अब हालात अलग हैं. बिहार की जनता के हित के लिए बिहार विकसित राज्य बने इसलिए मैं BJP के साथ आया हूं. नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और अपने चाचा पशुपति पारस के एनडीए में भविष्य के सवाल पर चिराग ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि दोनों उपचुनाव हो जाने दीजिए उसके बाद एनडीए का क्या स्वरूप होगा वह सबके सामने आएगा. 

मोकामा और गोपालगंज में करेंगे बीजेपी का प्रचार

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में चिराग पासवान एनडीए के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. वो सोमवार को मोकामा और मंगलवार को गोपालगंज जाएंगे. दोनों सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है.

चिराग पासवान ने 2020 का बिहार विधानसभा का चुनाव एनडीए से अलग होकर लड़ा था. उन्होंने जदयू के खिलाफ हर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इसमें से जदयू करीब 30 सीटें हार गई थी. इस वजह से उसे 43 सीटों पर ही जीत मिली थी. इस चुनाव के बाद लोजपा में टूट भी हुई. चिराग के चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व में लोजपा के चार अन्य सांसदों ने अलग पार्टी बना ली थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने लोजपा का चुनाव चिन्ह बांग्ला फ्रीज कर दिया था. चुनाव आयोग ने चिराग धड़े को लोजपा रामविलास नाम और हेलीकाप्टर चुनाव चिन्ह आवंटित किया था. वहीं आयोग ने पारस गुट को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नाम से मान्यता दी थी. पारस गुट को चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन मिला था. 

ये भी पढ़ें

Hajipur News: बेटे ने मां को जलाकर मार डाला, छठ के दिन वैशाली के हाजीपुर में हुई यह वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget