एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Delhi Visit: 'सुना है कि एक...', नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर चिराग पासवान का निशाना

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दिल्ली दौरे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने निशाना साधा है.

Chirag Paswan On CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मिशन 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली (Delhi) दौरे पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने निशाना साधा है. चिराग पासवान ने बिना नाम लिए ट्वीट कर लिखा, "सुना है कि एक ऐसे मुख्यमंत्री जो नौकरी मांगने पर लाठियां बरसाते हों , वे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री पद की लालसा लिए 3 दिवसीय दिल्ली दौरे पर है. बिहार में विकास की बजाय विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं.

दिल्ली दौरे से जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश ने मीडिया से कहा कि हम लोग आपस में बातचीत कर रहे थे बात हो गई है अब दिल्ली जाएंगे. जेडीयू (JDU) नेताओं के मुताबिक दिल्ली में नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं (Opposition Leaders) से मुलाकात करेंगे और उन्हें एकजुट करने की कोशिश करेंगे. दिल्ली दौरे से पहले नीतीश कुमार कह चुके हैं, ''सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएंगे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तो बहुत बेहतर परिणाम आएंगे.''

तेजस्वी यादव बोले- कई नेताओं से मुलाकात करेंगे

वहीं सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा है. वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगे, जो हमारे महागठबंधन के साथी हैं उनसे भी मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि देश के विपक्ष को एकजुट करना है.

वहीं, जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि सीएम नीतीश कुमार पीएम पद की रेस में नहीं हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह बात सबको साफ कर लेनी चाहिए नीतीश कुमार पीएम बनाने की रेस में है और अभी जो सरकार चल रही है उसे हटाने की हमारी प्राथमिकता है.

Nitish Kumar Delhi Visit: दिल्ली जाने से पहले लालू यादव से मिले नीतीश कुमार, बाहर आकर CM ने बताया क्या हुई बातचीत

Bihar News: पुलिस ने कहा- शराब के धंधेबाज और पीने वाले संभल जाएं, नहीं तो सुई से एक-एक बूंद निकाल लेंगे, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget