एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: एनडीए से LJP अलग, महागठबंधन से ‎VIP बाहर, जानिए- किसको नुकसान पहुंचाएंगी ये दोनों पार्टियां

हाल के घटना क्रम पर नजर डालें तो एलजेपी का एनडीए छोड़ना और वहीं दूसरी ओर वीआईपी का महागठबंधन से बाहर जाना, हैरान करने वाला है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एलजेपी और वीआईपी अपना अपना गठबंधन छोड़ने के बाद किसे नुकसान पहुंचाएंगी.

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सूबों में से एक बिहार में इस वक्त सियासी सरगर्मी बेहद तेज है. चुनावी समर के बीच नेता और कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं. इस सब के बीच बिहार में सियासी घटनक्रम भी बेहद तेजी से बदल रहा है. हाल के घटना क्रम पर नजर डालें तो एलजेपी का एनडीए छोड़ना और वहीं दूसरी ओर वीआईपी का महागठबंधन से बाहर जाना, हैरान करने वाला है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एलजेपी और वीआईपी अपना अपना गठबंधन छोड़ने के बाद किसे नुकसान पहुंचाएंगी.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं? राजनीतिक पंडितों की मानें तो एलजेपी के एनडीए से बाहर जाने से होने वाले नुकसान की भरपायी जेडीयू को करनी पड़ सकती है. एलजेपी के इस कदम से कुछ सीटों पर जेडीयू की संभावनाओं को झटका लग सकता है. एलजेपी की बैठक के बाद जेडीयू के ख़िलाफ़ उम्मीदवार उतारने का फ़ैसला लिया गया. एलजेपी के इस फैसले के बाद कुछ सीटों पर नीतीश की पार्टी का गणित बिगड़ सकता है.

जानकारों की माने तो एलजेपी ने इसी तरह का फैसला 2005 में भी किया था. उस वक्त एलजेपी यूपीए के साथ हुआ करती थी. फरवरी 2005 में यूपीए का हिस्सा रहते हुए एलजेपी ने बिहार में आरजेडी के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए थे. बिहार में आरजेडी भी यूपीए का हिस्सा थी.

2015 के चुनाव की बात करें तो एलजेपी ने 42 सीटों पर अपनी उम्मीदवारी ठोंकी थी लेकिन दो पर ही सफलता मिली. 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार ने लालू यादव के साथ मिलकर एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

वीआईपी का हाल क्या कहता है? एलजेपी ने नीतीश की टेंशन बढ़ा दी है तो नहीं वीआईपी ने महागठबंधन के लिए सिरदर्द बन गयी है. महागठबंधन से अलग होने का एलान करने के साथ वीआईपी ने कहा है कि वो सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वीआईपी का फैसला प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी-जेडीयू को फायदा पहुंचाए. वीआईपी के अलग चुनाव लड़ने से आरजेडी का पिछड़ा वोट बंट सकता है. एनडीए इसी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में महागठबंधन छोड़ने का एलान करने वाले वीआईपी के मुकेश सहनी तेजस्वी यादव पर हमलावर हैं. सहनी के मुताबिक तेजस्वी को कन्हैया कुमार, चिराग पासवान और मुकेश सहनी जैसे नौजवान नेताओं से डर लगता है. सहनी ने ये भी कहा कि तेजस्वी अपने बड़े भाई तेज प्रताप से भी डरते हैं.

ये भी पढ़ें एक्सीडेंट में टीवी प्रेजेंटर जेफ आइजनबर्ग की मौत हुई, कर रहे थे ब्रिटिश लैंड स्पीड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश व्हाइट हाउस ने कहा- पब्लिक को जितना बताया गया उससे कहीं ज्यादा खराब थी राष्ट्रपति ट्रंप की हालत
Tags:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget