एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 5 जुलाई से 'आशीर्वाद यात्रा' निकालेंगे चिराग, रामविलास को भारत रत्न देने की मांग की

सांसद चिराग पासवान ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर की पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, कहा- बिहार के सभी जिलों से गुजरेगी 'आशीर्वीद यात्रा'. प्यार और आशीर्वाद की जरूरत.

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में दो गुट होने के बाद रविवार को सांसद चिराग पासवान ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर पार्टी की बैठक बुलाई. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले चिराग पासवान ने मौजूद सभी नेताओं को शपथ दिलवाई. बैठक खत्म होने के बाद बाहर चिराग पासवान ने मीडिया को कई जानकारी दी.

चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अधिकांश सदस्य उपस्थित थे. पार्टी से निष्कासित सदस्यों द्वारा पार्टी के ही चिह्न और नाम के उपयोग का विरोध किया गया है. उन्होंने कहा इस बैठक में रामविलास पासवान को भारत रत्न देने और बिहार में उनकी एक बड़ी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है.

चिराग पासवान ने कहा, “5 जुलाई को मेरे पिता जी का जन्मदिन है. मेरे पिता और चाचा अब मेरे साथ नहीं हैं. इसलिए हमने 5 जुलाई से हाजीपुर से 'आशीर्वाद यात्रा' निकालने का फैसला किया है. बिहार के सभी जिलों से गुजरेगी यात्रा, हमें लोगों से और प्यार और आशीर्वाद की जरूरत.”

बता दें कि बीते शनिवार की रात ही चिराग पासवान ने लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की थी. चिराग ने कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को तथ्यों से अवगत कराया और उनसे एलजेपी के निलंबित सांसदों में से एक पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में एलजेपी के अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करने के फैसले की समीक्षा करने के लिए आग्रह किया. चिराग पासवान ने कहा कि यह गैरकानूनी है और उनकी पार्टी का संविधान इसकी इजाजत नहीं देता.

यह भी पढ़ें- 

Bihar LJP Conflict: पशुपति पारस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की जारी की लिस्ट, देखें किसे क्या बनाया

बिहारः शर्मनाक! कागज पर कोविड केयर सेंटर दुरुस्त, डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर रौब दिखाता एंबुलेंस चालक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget