एक्सप्लोरर

LIVE VIDEO: देखते-देखते गंगा में डूब गए एक ही परिवार के 4 लोग, पटना में श्राद्ध के बाद नहाने के दौरान हादसा

Four People Drowned in Ganga River: बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट यह हादसा हुआ है. एक बच्चा गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगा जिसके बाद उसे बचाने के लिए एक-एक कर पांच लोगों ने छलांग लगा दी थी.

पटनाः बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान बुधवार की सुबह चार लोग गंगा नदी में डूब गए. दो लोगों को बचा लिया गया है. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड स्थित रिजौना गांव निवासी मुकेश कुमार के परिजन अपने परिवार में हुई एक महिला के श्राद्ध कर्म के बाद स्नान कर रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

बताया जाता है कि परिवार का एक बच्चा गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगा जिसके बाद उसे बचाने के लिए एक-एक कर पांच लोगों ने छलांग लगा दी. इसके बाद आसपास के लोगों ने दो लोगों को बचाया, जबकि चार लोग लापता हो गए हैं. लापता पति-पत्नी समेत दो बच्चे हैं. उनकी पहचान 48 वर्षीय मुकेश कुमार, उनका 13 वर्षीय बेटा चंदन कुमार, 15 वर्षीय बेटी सपना कुमारी और एक घर की एक 32 वर्षीय महिला शामिल है. घटना की सूचना के बाद बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. लापता लोगों की खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोर को लगाया गया है.

यह भी पढ़ें- Watch: बिहार में सरकारी स्कूल का स्मार्ट क्लास देखिए... खेसारी लाल यादव का गाना बजाया और शुरू हो गया डांस

सात घंटे बाद भी नहीं पहुंची एनडीआरएफ की टीम

बताया जाता है कि घटना लगभग सुबह 9 बजे की है, लेकिन 7 घंटे बाद शाम के 4 बजे तक भी एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश के लिए नहीं पहुंची थी. बाढ़ थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके बारे में सूचना दे दी गई है, लेकिन कोई टीम नहीं पहुंची है. बताते चलें कि अभी गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. सभी घाटों पर पानी खतरे के निशान से ऊपर है.

इस घाट पर जुलाई में डूब चुके हैं 6 लोग

इस घटना को लेकर पूर्व पार्षद अंजू देवी ने बताया कि उमानाथ घाट की स्थिति काफी खराब है. घाट का नया निर्माण किया गया है, लेकिन ठीकेदार की मनमानी के कारण घाट की जो सीढ़ी बनाई गई है, वह काफी खराब है. इसके कारण इस घाट पर आए दिन घटना होती है. जुलाई में आज की घटना को लेकर कुछ छह लोग डूब गए हैं. डूबने के बाद एनडीआरएफ या एसडीआरफ भी नहीं पहुंचती है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सीवान के इन युवकों का आतंकी कनेक्शन से जुड़े हैं तार, एसपी ने थानों को किया अलर्ट, मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget