एक्सप्लोरर

Watch: हाजीपुर में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला, ड्रोन कैमरे में कैद हुई तस्वीर

Hajipur News: शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग के टीम पर ईट-पत्थर और लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिया. इस घटना में तीन से चार पुलिसकर्मी की जख्मी हो गए.

हाजीपुर: जिले के राघोपुर के दियारा इलाका में देसी शराब के अवैध भट्टी की उत्पाद विभाग की टीम को मिली थी. इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम भट्टी को ध्वस्त करने पहुंची थी. इस दौरान देखते ही देखते अचानक बड़ी संख्या में शराब कारोबारियों की भीड़ पहुंच गई और उत्पाद विभाग के टीम पर जानलेवा हमला (Hajipur News) कर दिया. ईट-पत्थर और लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिया. इस घटना में तीन से चार पुलिसकर्मी की जख्मी हो गए. उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी हथियार लहराना शुरू किया फिर शराब तस्कर मौके से फरार हुए. इस हिंसक झड़प का वीडियो ड्रोन कैमरे में कैद हुई है, जो अब वायरल हो रहा है.

राघोपुर का है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला है बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके का है. इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में देसी शराब की भट्टी चल रही है. इसकी सूचना वैशाली जिले के उत्पाद विभाग को मिली. इस सूचना रविवार को नाव पर सवार होकर दलबल के साथ छापेमारी और भट्टी को ध्वस्त करने के लिए पुलिस टीम पहुंची. ड्रोन कैमरा से पुलिस इसका पता लगाया तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई. जिसमें शराब की भट्टी चल रही थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू की. इस दौरान लगभग 21 शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया और 3000 से अधिक तैयार शराब को विनष्ट किया गया है. वहीं, इस दौरान हुए हमले में तीन से चार पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं.

थाने को नहीं थी सूचना- एसएचओ 

इस मामले को लेकर स्थानीय एसएचओ प्रभुनाथ राय ने मोबाइल फोन पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रविवार को हम लोग भी उसे इलाके में छापेमारी करने के लिए गए थे, लेकिन बिना बताए पहुंचे उत्पाद विभाग की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई थी. इसको लेकर इस तरीके की घटना हुई है. हमारे थाना के गश्ती या एक चौकीदार भी साथ में गए होते तो इस तरीके की घटना नहीं होती. इस मामले में होमगार्ड के जवान को चोटें आई हैं. 50 से 60 अज्ञात लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी.

आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं- एसडीपीओ

हालांकि, इस मामले में एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि उत्पाद विभाग द्वारा रुस्तमपुर ओपी में मामला दर्ज कराया गया है. इसमें बताया गया है कि छापेमारी के दौरान कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से हमले किया गया है. उत्पाद विभाग के द्वारा आत्मरक्षा के लिए दो राउंड फायरिंग की गई है. तीन से चार लोग पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. हम लोग इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: दरभंगा में अनियंत्रित वाहन ने सात लोगों को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत, पांच की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget