एक्सप्लोरर

बिहार में नए साल पर खपाने के लिए संतरा में छुपाकर लाई गई शराब जब्त, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Bihar News: उत्पाद विभाग लगातार शराब तस्करों पर कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में बिहार के कैमूर में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा. उसमें से लाखों रुपये की शराब मिली.

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब जब्त की है. उत्पाद विभाग को सोमवार (16 दिसंबर) को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर भभुआ शहर के सुअरा नदी के पास एक ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा गया. ट्रक में नारंगी के बीच छुपाकर शराब लाई जा रही थी. जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपये के करीब आंकी जा रही है.

इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वो राजस्थान का रहने वाला है. उसने दिल्ली से शराब लेकर आने की बात स्वीकार की है. माना जा रहा है कि नए साल पर खपाने के लिए शराब लाई जा रही थी. फिलहाल इसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

गिरफ्तार किए गए ड्राइवर से हो रही पूछताछ

कैमूर के उत्पाद अधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा ट्रक कैमूर आ रहा है. इस सूचना के आधार पर भभुआ शहर में कचहरी रोड पर ट्रक को पकड़ा गया. ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. संतरा के बीच विदेशी शराब को नए साल पर खपाने के लिए लाया जा रहा था. ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है कि शराब को कहां भेजा जाना था.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया ट्रक चालक

संतोष कुमार ने कहा कि ड्राइवर का कहना है कि शराब को दिल्ली से लेकर वो आ रहा था. उसके पास से किसी प्रकार के कोई कागजात नहीं मिले हैं. अगर शराब बिहार से बाहर जाती तो गाड़ी में डिजिटल लॉक लगा रहता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं पाया गया. ट्रक चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: Bihar: 190332 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए किया आवेदन, कोई जीवनसाथी के पास चाहता है पोस्टिंग तो कोई...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget