एक्सप्लोरर

Liquor Ban in Bihar: शराब तस्करी का ऐसा 'जुगाड़' कि चौंक जाए इंसान, इस युवक को देखकर पुलिस ने पीट लिया सिर

Liquor Ban in Bihar: युवक 27 पीस बंटी-बब्ली शराब को सेलो टेप से अपने पेट और पीठ में चिपका कर यूपी से सीवान ला रहा था. लेकिन पुलिस की तत्परता से युवक पकड़ा गया.

सीवान: बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शराब तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है. इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) खुद शराबबंदी कानून के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए समाज सुधार अभियान पर निकल पड़े हैं. लेकिन इन सब कार्यों के बावजूद शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे. वे तरह-तरह के जुगाड़ लगाकर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं. ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है, जहां मैरवा थाना की पुलिस ने युवक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. शख्स अपने शरीर में शराब को छुपाकर यूपी से सीवान ला रहा था.

सेलो टेप से चिपका रखी थी बोतल 

जानकारी अनुसार युवक 27 पीस बंटी-बब्ली शराब को सेलो टेप से अपने पेट और पीठ में चिपका कर यूपी से सीवान ला रहा था. लेकिन पुलिस की तत्परता से युवक पकड़ा गया. दरअसल, मैरवा पुलिस ने बिहार-यूपी के बॉर्डर धरनी छापर चेक पोस्ट से शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया था. युवक पैदल यूपी से बॉर्डर के रास्ते शराब को लेकर सीवान आ रहा था. शराब तस्कर की पहचान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद गांव निवासी प्रभुनाथ राय के बेटे छोटू कुमार के रूप में की गई है. 

Samaj Sudhar Abhiyan: शराबियों की बिहार में नो एंट्री, CM नीतीश ने भरे मंच से कहा- मत आइये, यहां दारू पीने की इजाजत नहीं देंगे

पहले भी दो युवकों को किया था गिरफ्तार

बता दें कि मैरवा थाना पुलिस ने करीब एक हफ्ते पहले भी बिहार-यूपी बॉर्डर के धरनी छापर गांव से ही बॉडी में शराब छुपाकर ला रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवक सीवान नगर थाना क्षेत्र के रामराज्य मोड़ निवासी गणेश चौधरी का बेटा गौतम चौधरी और स्व. राजेन्द्र चौधरी का बेटा परमा चौधरी है. इन्हें पुलिस ने शराब छुपाकर लाते वक्त गिरफ्तार किया है. गौतम चौधरी के बॉडी से पुलिस ने 45 पीस और परमा चौधरी के बॉडी से 50 पीस शराब बरामद किया था. 

यह भी पढ़ें -

Muzaffarpur blast: घायलों का हाल जानने पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा, पीड़ित परिजनों को दिया ये आश्वासन

Bihar News: BJP कार्यालय का घेराव कर रहे पंचायत वार्ड सचिव पर लाठीचार्ज, गुस्साए सचिवों ने किया पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget