एक्सप्लोरर

'रास्ते में जो आएगा...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया सांसद पप्पू यादव को फोन, क्या हुई बात?

Pappu Yadav Threat: पप्पू यादव ने कुछ दिनों पहले एक्स पर पोस्ट करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खत्म करने की बात कही थी. अब उन्हें फोन कर धमकाया गया है. पढ़िए फोन कॉल की बातचीत.

Lawrence Bishnoi Gang Phone Call to Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कुछ दिनों पहले एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि अगर सरकार अनुमति दे तो लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म कर देंगे. अब सांसद पप्पू यादव को उस गैंग से फोन आ गया है. पप्पू यादव को कॉल करने वाले शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन किया. खूब धमकाया. व्हाट्सएप पर किए गए कॉल में उसने डीपी में लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगाई थी. यह कॉल तीन-चार दिन पहले की बताई जा रही है. 

एबीपी न्यूज़ को दो वीडियो क्लिप मिले हैं जिसमें पप्पू यादव व्हाट्सएप कॉल पर किसी से बात कर रहे हैं. फोन करने वाला कहता है, "क्या मेरी बात पप्पू यादव से हो रही है?" फोन पर खुद पप्पू यादव रहते हैं जबकि उन्होंने जवाब में कहा, "नमस्ते जी मैं पप्पू यादव का पीए बोल रहा हूं. बताइए क्या आदेश है?" इस पर फोन करने वाले ने कहा, "आदेश नहीं... किसी पर कमेंट या किसी के खिलाफ कुछ सोच-समझकर बोलना चाहिए, समझ रहे हैं क्या कह रहे हैं हम?"

'लॉरेंस बिश्नोई से क्या दुश्मनी है?'

जवाब में पप्पू यादव ने कहा, "किसी के खिलाफ कोई बात नहीं है. नॉर्मल ट्वीट करते हैं, किसी भी घटना को लेकर, किसी भी परिस्थिति को लेकर, बस वही ट्वीट होता है. किसी व्यक्ति के बारे में, किसी चीज के बारे में कोई मतलब नहीं रहता है. यह पॉलिटिकल ट्वीट होता है और पॉलिटिकल लोग इस तरह का ट्वीट करते हैं." इस पर फोन करने वाले ने कहा, "लॉरेंस बिश्नोई से आपकी क्या दुश्मनी है?" पप्पू यादव कहते हैं, "कोई दुश्मनी नहीं है".

'जो मेरे रास्ते में आएगा...'

फोन कॉल पर बातचीत का जो वीडियो है उसमें पप्पू यादव बड़े आराम से बात कर रहे हैं जबकि फोन करने वाला सबक सिखाने की बात करता है. कहता है, "हम लोग कर्म और कांड दोनों करते हैं. भाई साहब का वह डायलॉग तो आपने सुना होगा, कांड करने में कोई देरी नहीं होगी". इस पर पप्पू यादव ने कहा, "पप्पू यादव जी देश के सात बार निर्दलीय एमपी रहे हैं." इस पर उनकी बात काटते हुए फोन करने वाले ने कहा, "उससे मुझे मतलब नहीं है, ना हम पॉलिटिक्स से जुड़े हैं. हम जानते हैं जो मेरे रास्ते में आएगा तो आज जो हो रहा है वही होता जाएगा".

पप्पू यादव ने कहा, "आपके रास्ते में ना कोई जा रहा है, ना जाता है और ना जाएगा. वह पॉलिटिकल चीज है और पॉलिटिकल चीजें होती रहती हैं. उधर से कहा जाता है, "किसी के खिलाफ बोलना पॉलिटिकल नहीं है. बाकी हम सब देख लेंगे. मेरे फोन करने का मकसद यही था कि सुधर जाओ नहीं तो आगे तो हम देख ही लेंगे". इस पर पप्पू यादव ने कहा, "नहीं... नहीं... निश्चित रूप से आप बेफिक्र रहें. उधर से कहा गया, दोबारा हम कॉल नहीं करेंगे. पप्पू यादव ने अंत में कहा, "ओके".

यह भी पढ़ें- Patna Murder: पटना में चांदी के थोक व्यापारी की हत्या, धनतेरस से पहले बाकरगंज इलाके में मर्डर से हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget