एक्सप्लोरर

Land Survey News: बिहार में जमीन सर्वे का सर्वर चालू, 900 कर्मचारियों ने दे दिया इस्तीफा, क्या है मामला?

Bihar Land Survey: बिहार के सभी प्रमंडलों का स्वतंत्र सर्वर काम करने लगा है. इससे फायदा है कि दस्तावेजों की स्टोरेज की समस्या नहीं होगी. पढ़िए काम की खबर.

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे हो रहा है. इस बीच विभाग की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को दिक्कत ना हो. अच्छे ढंग से और समय पर जमीन सर्वे का काम हो जाए. इसके लिए लगातार अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं. इस बीच जमीन सर्वे की गति और तेज होने जा रही है. बिहार के सभी प्रमंडलों का स्वतंत्र सर्वर गुरुवार (27 फरवरी) से काम करने लगा है. इससे फायदा है कि दस्तावेजों की स्टोरेज की समस्या नहीं होगी. रैयत अब सर्वे निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर अपनी स्वघोषणा एवं वंशावली को अपलोड कर सकेंगे.

'24 घंटे में दूर करें तकनीकी समस्या'

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने गुरुवार (27 फरवरी) को शास्त्रीनगर स्थित सर्वे भवन में जूम के जरिए सभी 38 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों से बात की. बातचीत का सार था कि सभी प्रमंडलों का सर्वर अलग किए जाने के बाद क्या अभी भी कोई तकनीकी समस्या बची हुई है? इसको लेकर कहा गया कि 24 घंटे के अंदर तकनीकी समस्या को दूर कर लें.

दूसरी ओर जानकारी दी गई कि सभी प्रमंडलों का आंतरिक लिंक अलग-अलग कर दिया गया है. यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि डिजिटाइज्ड एवं स्कैंड डाटा को सेव करने में कोई परेशानी नहीं हो.

जमाबंदियों में त्रुटि होने के कारण परेशानी हो रही है. इसमें सुधार के लिए अब अंचलों में विशेष शिविर लगेगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने सभी समाहर्ताओं को इससे अवगत करा दिया है. शिविर की संख्या, अंचल, हलका और मौजा के साथ संबद्धता का निर्णय जिला स्तर पर लिया जाएगा.

करीब 900 कर्मचारियों ने दिया त्यागपत्र

सर्वे कर्मियों के त्यागपत्र और अनापत्ति के मुद्दे से निदेशालय को शीघ्र अवगत कराने का निर्देश भी दिया गया है. ताजा आंकड़ों के अनुसार गया में 42 और मधुबनी में 26 सर्वे कर्मियों ने त्यागपत्र दिया है. सभी जिलों को मिलाकर ऐसे कर्मियों की संख्या करीब 900 है, जिन्होंने जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन के बाद सर्वे कर्मी के पद से त्यागपत्र दे दिया है. बताया जाता है कि इनकी नियुक्ति जूनियर इंजीनियर के नियमित पद पर हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- …तो ताकत दिखाने जा रहे जीतन राम मांझी! आज पटना में HAM का दलित समागम, नीतीश कुमार को भी न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget