एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील मोदी ने की CM से तेजस्वी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग, याद दिलाया लालू यादव पर JDU का स्टैंड

Land For Job Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. वहीं, इस मामले को लेकर सुशील मोदी ने सोमवार को बयान दिया.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सोमवार कि कहा आज तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है. इस मामले में लालू यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) का नाम पहले से चार्जशीट में है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए. मैं उन्हें याद दिला दूं कि जब लालू यादव पर चार्जशीट दाखिल हुई थी तब नीतीश कुमार की पार्टी ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी.

'लालू-राबड़ी के खिलाफ चार्जशीट बहुत पहले ही दाखिल हो चुकी है'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीबीआई द्वारा आज नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया है. उन्होंने कहा कि इसका संबंध विपक्षी एकता बैठक से नहीं है. इस मामले में लालू-राबड़ी के खिलाफ चार्जशीट बहुत पहले ही दाखिल हो चुकी है. सारे दस्तावेज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ही तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उपलब्ध कराया था. तेजस्वी यादव पर सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद नीतीश कुमार को अविलम्ब तेजस्वी को बर्खास्त करना चाहिए.

तेजस्वी यादव से कई बार पूछ-ताछ हो चुकी है- सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि इस जमीन घोटाले का संबंध तेजस्वी यादव के नई दिल्ली स्थित 150 करोड़ के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी D-1088 से है, जिसे तेजस्वी यादव ने एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मात्र चार लाख में खरीद लिया था. इस पूरे मामले में तेजस्वी यादव से कई बार पूछ-ताछ हो चुकी है तथा लालू-राबड़ी-मीसा भारती पहले से चार्जशीटेड है तथा जमानत पर है. बता दें कि अब केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में दूसरा आरोप पत्र दाखिल किया है. सीबीआई ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: क्या चिराग पासवान केंद्रीय मंत्रिमंडल में होंगे शामिल? खुद दिया जवाब, कहा- नीतीश कुमार को डर लग रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget