एक्सप्लोरर

भक्त चरण दास को अपशब्द कहकर बुरे फंसे लालू यादव, कांग्रेस ने इस अंदाज में किया पलटवार, पढ़ें BJP और JDU के रिएक्शन

Bihar Politics: कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश का इतिहास है. दलित नेता के खिलाफ ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था, यह मेरी सलाह है उन्हें.

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार आने से पहले दिल्ली में एक कांग्रेस नेता पर ऐसा बयान दिया कि अब वह घिरने लगे हैं. दरअसल लालू यादव (Lalu Yadav) ने बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakt Charan Das) को लेकर ठेठ भाषा में कहा कि वह भकचोन्हर (स्टूपिड या मूर्ख) हैं. लालू यादव की ओर से इस्तेमाल किए गए इस शब्द को लेकर कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने कहा कि लालू प्रसाद को इस बात का इल्म है कि भक्त चरण दास की हैसियत क्या है. क्योंकि भक्त चरण दास आज के नेता नहीं काला हांडी के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रहे हैं.

शकील अहमद ने कहा कि भक्त चरण दास 1990 के दशक में कैबिनेट मंत्री रहे हैं, कई बार एमएलए और एमपी भी रह चुके हैं. इससे बड़ी बात ये है कि कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी की हैसियत से वो कोई भी निर्णय शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध नहीं लेते हैं. ऐसे आदमी के खिलाफ इस तरह के अपशब्द का इस्तेमाल ये लालू के दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि कई बार उन्होंने ऐसा परिचय दिया है. खुद के लिए जब कुछ करना होता है तो उनका स्टाइल अलग होता है, लेकिन जब उनका हमला तेज होता है तो किसी के भी खिलाफ कोई शब्द इस्तेमाल कर लेते हैं.

कांग्रेस पार्टी का इतिहास, देश का इतिहास

कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश का इतिहास है. लालू यादव अकेले चुनाव लड़ कर देख चुके हैं, 22 सीट पर सिमट गए थे और अभी पिछले लोकसभा चुनाव में 31 सीट दिया था कांग्रेस ने फिर भी इतने बड़े जनाधार के होते हुए एक भी एमपी नहीं बने उनके और कांग्रेस की बात करें तो नौ सीट मिली थी और एक सीट हमने जीती. इसलिए स्ट्राइक रेट की बात तो वो ना करें ना ही पार्टी को धत्ता बताने की बात करें. गठबंधन को कमजोर करने की शुरुआत उन्होंने की है. इसलिए उन्हें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल भक्त चरण दास के खिलाफ, दलित नेता के खिलाफ ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. उन्हें ये बयान नहीं देना चाहिए था ये मेरी सलाह है.

बीजेपी के नेता निखिल आनंद ने भी बोला हमला

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार बीजेपी प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा, “आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी आज अगर राजनीति के रसातल में, गर्त में हैं तो कांग्रेस के कारण और कांग्रेसियों की कृपा से हैं. यह सच है कि कांग्रेस के ही इशारे पर पहली बार सीबीआई जांच बैठी, कांग्रेस के ही कहने पर पहली बार चार्जशीट हुआ और कांग्रेस के शासनकाल में ही पहली बार लालू जी को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाया गया. सबसे दिलचस्प बात कि लालू जी को राजनीतिक जीवन में चारा घोटाले में फंसने के बाद अगर किसी भी सदन में पहुंचने की थोड़ी बहुत भी उम्मीद बची थी तो रही-सही कसर राहुल गांधी ने सदन में बिल फाड़ कर पूरा कर दिया. बहुत दिनों से कांग्रेस की साजिश का दर्द झेल रहे लालू जी को पहली बार अपनी कुंठा अभिव्यक्ति का मौका मिला है.”

निखिल आनंद ने आगे कहा कि अब आरजेडी के लोग राजनीति की दुकान चलाने के लिए भले कहते हैं कि लालू यादव की स्थिति के लिए बीजेपी दोषी है लेकिन हकीकत तो यही है कि लालू को राजनीति में इस स्थिति तक पहुंचाने का पूरा श्रेय कांग्रेस को जाता है और यह बात लालू जी भी भली भांति जानते हैं. उन्होंने भक्त चरण दास जैसे कांग्रेस के बड़े कद्दावर नेता को अपशब्द कहकर अपमानित किया है. अब तो कम से कम कांग्रेस को सचेत हो जाना चाहिए.

लाल प्रसाद 100 प्रतिशत दलित विरोधीः अशोक चौधरी

लालू के बयान को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उन्होंने दलित विरोधी बयान दिया है. इनके 15 साल के शासनकाल में भी किस तरह से दलितों का नरसंहार हुआ ये सभी जानते हैं और किस तरह से इन्होंने पूरे प्रदेश में सामाजिक विद्वेष फैलाया और शासन करने का काम किया. लालू प्रसाद सौ प्रतिशत दलित विरोधी हैं और इसलिए किसी के भी प्रति, राष्ट्रपति के कार्यक्रम का बहिष्कार करना ये इस बात को प्रमाणित करता है कि राष्ट्रपति दलित परिवार से थे इसलिए उनका बहिष्कार किया गया. अब इस तरह की बात तो कोई दूसरे किसी राजनीतिक दल के लिए भी नहीं कहा जा सकता है. अशोक चौधरी ने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग कांग्रेस के प्रभारी के लिए लालू यादव ने किया जो हम कभी नहीं कर सकते.

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने ऐसा बयान दिया है कि टीवी पर भी नहीं चलाया जा सकता है. यह शर्मसार करने वाली घटना है. ये कांग्रेस को सोचना है कि वे ऐसी पार्टी का पिछलग्गू बनकर चल रही है जो उसके प्रभारी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं.

यह भी पढ़ें- 

लालू यादव का कांग्रेस पर बड़ा बयान, हारने के लिए हम सीट दे दें? भक्त चरण दास पर भी बोला हमला

सुपौलः मजदूरी करने इराक गए युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, घर वालों को शव तक नहीं मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget