एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Operation: सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी से फोन पर बात कर लालू यादव का जाना हाल, बोले- सब ठीक है

Lalu Yadav: मीसा भारती ने मंगलवार को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- "आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया! आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है!"

पटना: सिंगापुर में (Singapore) सोमवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) सफल ऑपरेशन हो गया. वहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया. सफल ऑपरेशन की जानकारी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्वीट कर दी. वहीं, मंगलवार को कटिहार दौरा पर जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की सेहत बहुत अच्छी है. सोमवार को ऑपरेशन के बाद तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर से मेरी बात हुई थी.

सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव का जाना हाल

नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव की परिवार से मेरी बात हुई थी. लालू यादव को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है सब कुछ अच्छे से हो गया है. दरअसल नीतीश कुमार मंगलवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने गए थे,  वहां से कटाव इलाके का जायजा लेने के लिए कटिहार चले गए. कटिहार जाने के पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने लालू प्रसाद यादव के हाल के बारे में बताया.

सफल रहा ऑपरेशन

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य का सिंगापुर में सोमवार को सफल ऑपरेशन हो गया. सबसे पहले रोहिणी का ऑपरेशन किया गया. इसके बाद लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन हुआ. तेजस्वी यादव  ने ट्वीट कर जानकारी दी. सबसे बड़ी जो राहत देने वाली बात है वो ये है कि लालू और रोहिणी दोनों बिल्कुल ठीक हैं. वहीं, लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही किडनी दी है. सोशल मीडिया पर परिवार के ही सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार लालू और रोहिणी दोनों स्वस्थ हैं और ऑपरेशन सफल हुई है. इधर, रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ भी हो रही है. कि हर बाप को ऐसी बेटी मिले.

भीसा भारती दें रही हैं लगातार जानकारी

वहीं, बता दें कि मीसा भारती ने मंगलवार को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- "आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया! आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है!" इसके पहले मीसा भारती लगातार ऑपरेशन को लेकर अपडेट देती रहीं. एक पोस्ट में उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा- "आईसीयू में पापा से कुछ देर के लिए मिलने की अनुमति मिली. परिवार में सभी पापा और रोहिणी की कुशलता के लिए चिंतित थे, इसीलिए ऑपरेशन के बाद पापा से मिलना बहुत ही भावुक करनेवाला पल था. पापा ने रोहिणी के कुशलता के बारे में पूछा. फिर धीरे धीरे बोलते हुए पुरानी बातें याद करने लगे."

ये भी पढें: Bihar Congress: 'बहुत दिनों बाद बिहार कांग्रेस को मर्द प्रदेश अध्यक्ष मिला', पार्टी के नेता ने दिया विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget