एक्सप्लोरर

RJD Reaction: RJD सरकार पर नीतीश कुमार के तंज पर लालू के दोस्त शिवानंद भड़के, पलायन के मुद्दे पर सीएम को दी नसीहत

Shivanand Tiwari Statement: आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने सोमवार को सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि बिहार से हर राज्य में मजदूर काम करने जाते हैं. नौकरी को लेकर जो पलायन हो रही है.

पटना: राजधानी पटना में आयोजित जेडीयू (JDU) की तरफ भीम संसद के दौरान सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इशारों-इशारों में आरजेडी सरकार पर निशाना साधा था. इसको लेकर आरजेडी ने आपत्ति जताई है. सीएम के इस बयान पर आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) की नाराजगी है. उन्होंने कहा कि हर नेता को यही लगता है कि जब वह सत्ता में आया तब सब काम हुआ. नीतीश आज कल आए दिन लालू राबड़ी शासन काल पर सवाल उठाते रहते हैं. 1990 में जब लालू सीएम बने थे तो उन्होंने समाज को बदलने का काम किया. 90 से पहले पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, सवर्ण जाति के लोगों को सलाम करता था. चुनाव में वोट डालने नहीं जाता था.

नीतीश को बिहार में रोजगार पर ध्यान देना चाहिए- शिवानंद 

शिवानंद तिवारी ने कहा कि लालू यादव के सीएम बनने के बाद दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा को ताकत मिली. उनका उत्थान हुआ. लालू यादव ने पटना में दलित भवन लालू ने बनवाया. डोम टोली पटना में बसाया. तब उस समय सवर्ण जातियों ने इसका विरोध किया था. लालू ने काफी काम किया था इसलिए नीतीश कुमार सीएम बने. नीतीश को और आगे बढ़ने का मौका मिला. नीतीश को बिहार में रोजगार पर ध्यान देना चाहिए. बिहार मजदूरों का सप्लायर हो गया है. बिहार से हर राज्य में मजदूर काम करने जाते हैं. नौकरी को लेकर जो पलायन हो रही है. इसको रोकने की जरूरत है.

'तेजस्वी के एजेंडे को नीतीश ने भी माना'

आरजेडी नेता ने कहा कि 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार एनडीए में रहकर लड़े थे. महागठबंधन तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ा था. तेजस्वी ने कहा था कि हम सरकार में आए तो 10 लाख रोजगार देंगे. बिहार में पिछले साल महागठबंधन सरकार बनी तो तेजस्वी अपने वादे को पूरा करने में लग गए. तेजस्वी के एजेंडे को नीतीश ने भी माना. नीतीश ने कहा कि मैं भी अलग से 10 लाख रोजगार दूंगा.

आरजेडी सरकार पर सीएम ने साधा था निशाना

बता दें कि रविवार को जेडीयू की भीम संसद कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में 2005 से पहले के बिहार का जिक्र कर सीएम नीतीश ने सभी को चौंका दिया. नीतीश ने 2005 से पहले के बिहार की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि हमने बहुत काम किया है. 2005 से पहले शाम को कोई घर से बाहर निकलता था क्या? जब हम आए तो सब सही किया. अब देर रात भी लोग बिना डरे घूमते हैं. लालू-राबड़ी शासन काल पर उन्होंने तंज कसा था.

ये भी पढ़ें: Bihar Reservation: बिहार आरक्षण के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका पर ललन सिंह का सीधा-सीधा BJP पर आरोप, बताई आगे की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget