एक्सप्लोरर

'तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएं, नीतीश कुमार और RSS…', लालू यादव का बड़ा बयान

Lalu Prasad Yadav: लालू ने यह आरोप लगाया कि आरएसएस के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर को गाली दी और उनकी सरकार गिरा दी. वे गुरुवार को पार्टी की राज्य परिषद को संबोधित कर रहे थे.

Lalu Prasad Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार (19 जून, 2025) को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं. आरजेडी सुप्रीमो पार्टी की राज्य परिषद को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मंगनी लाल मंडल को आम सहमति से आरजेडी की बिहार इकाई का प्रमुख चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गई.

आरजेडी प्रमुख ने कहा, "आपको यह सुनिश्चित करने के लिए काम करना चाहिए कि (विधानसभा) चुनाव में नीतीश कुमार और आरएसएस को बाहर कर दिया जाए. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनना चाहिए." इस मौके पर तेजस्वी और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं.

कर्पूरी ठाकुर को मार्गदर्शक मानते हैं लालू-नीतीश

लालू ने यह आरोप लगाया कि आरएसएस के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर को गाली दी और उनकी सरकार गिरा दी. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और ओबीसी नेता कर्पूरी ठाकुर को पिछले साल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था. कर्पूरी ठाकुर को लालू प्रसाद और नीतीश कुमार दोनों अपना मार्गदर्शक मानते हैं.

कार्यक्रम में क्या बोले तेजस्वी यादव?

कार्यक्रम में लालू के समापन भाषण से पहले तेजस्वी यादव ने भाषण दिया. इसमें उन्होंने '2005 से 2025, बहुत हुआ नीतीश' का नारा दिया. तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से महागठबंधन की अगली सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देने की अपील की. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, "लोगों को बताएं कि हमारे सत्ता में रहने के 17 महीनों के दौरान रोजगार सृजन हुआ." 

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे का जिक्र करते हुए आरजेडी नेता ने कहा, "जब वह सीवान में होंगे तो उन्हें अराजकता और भाई-भतीजावाद जैसे अपने पसंदीदा विषयों पर बोलने से पहले एक बार फिर से सोचना चाहिए." उन्होंने कहा, "शीर्ष नेताओं के इतने करीबी रिश्तेदारों को विभिन्न आयोगों, बोर्डों और अन्य राज्य निकायों में नियुक्त किया गया है कि राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) अब 'राष्ट्रीय दामाद आयोग' कहलाने का हकदार है."

यह भी पढ़ें- PM Modi Siwan Bihar: चुनाव से पहले आज फिर बिहार आ रहे नरेंद्र मोदी, क्या कुछ सौगात देंगे? डिटेल जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget