एक्सप्लोरर

Lalu Yadav’s Birthday: लालू ने परिवार के साथ रात में केक काटा, बहू के साथ दिखीं बेटियां, जानिए क्या है आज का कार्यक्रम

Lalu Prasad Yadav Birthday: रोहिणी आचार्य, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर बधाई तो दी ही है, परिवार के अलावा भी लालू के चाहने वालों और पार्टी के नेताओं की ओर से बधाई मिल रही है.

पटनाराष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का आज 76वां जन्मदिन है. देर रात में लालू ने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा. लालू के जन्म जन्मदिन को लेकर परिवार ही नहीं बल्कि लालू के समर्थक और कार्यकर्ता भी आज काफी उत्साहित हैं. शनिवार की शाम लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य भी पटना पहुंचीं. केक कटिंग की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की गई हैं.

तस्वीर में रोहिणी आचार्य उनके बेटे, बड़ी बेटी मीसा भारती एवं उनके बच्चे, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी दिख रही हैं. राबड़ी देवी भी तस्वीर में दिख रही हैं. तस्वीरों में काफी खुशी का माहौल दिख रहा है. रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में लिखा है- "पूरा देश दे रहा है आज उनको जन्मदिन की बधाई, आप लोगों के अधिकार के खातिर लड़ी है जिन्होंने लंबी लड़ाई... हैप्पी बर्थडे पापा आपको हमारी उम्र लग जाए."

तेजस्वी ने ट्वीट कर दी बधाई

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर रात में केक कटिंग के दौरान उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- "देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले, मजबूत शख्सियत एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सामाजिक न्याय के प्रेरणा आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई, सामाजिक न्याय के महानायक लालू".

राबड़ी आवास में आज कटेगा केक, कार्यकर्ता करेंगे भोज

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को कई तरह के निर्देश दिए गए हैं.10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास में आज लालू के चाहने वाले नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे. यहां 76 पाउंड का केक काटा जाएगा. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राज्य के सभी जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों को नोटिस जारी करके लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को "सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस" के रूप में मनाने का निर्देश दिया है.

जगदानंद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को निर्देश दिया है कि लालू प्रसाद यादव के 76वें जन्मदिन के मौके पर गरीबों के साथ सहभोज का कार्यक्रम करें. अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण करें. प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक केक काटने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि इस बार लालू प्रसाद यादव काफी स्वस्थ हैं और पटना में है. कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है. लालू पिछले वर्ष अस्पताल में थे और बीमार थे. इससे पहले जेल में थे तो पार्टी ने कभी केक काटने का कार्यक्रम नहीं किया था.

यह भी पढ़ें- VIDEO: पिता के जन्मदिन पर पटना पहुंचीं रोहिणी, आते-आते बोलीं- 'लालू का नाम...', विपक्षी एकता पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget