एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RJD ने दिया मनोज झा का साथ, शिवानंद तिवारी बोले- 'चेतन आनंद बच्चा है, उसको समझ नहीं है...'

Manoj Jha Row: शिवानंद तिवारी ने कहा कि दलितों में भी जो दलित है उसके बारे में कविता के जरिए पीड़ा को बयां किया जा रहा है. उसी संदर्भ में मनोज झा ने बात कही थी.

पटना: सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने 'ठाकुरों' वाली कविता के जरिए जो कहा है उसका आरजेडी ने समर्थन किया है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने कहा कि चेतन आनंद को समझ नहीं है. वह बच्चा है. मनोज झा के भाषण को हमने भी सुना है. जिस कविता का पाठ मनोज झा ने किया हम उसके प्रशंसक हैं. मेरे मोबाइल में डाउनलोड भी है. शिवानंद तिवारी बुधवार (27 सितंबर) को एक चैनल से बात कर रहे थे.

शिवानंद तिवारी ने कहा कि कविता में दर्द है कि हमारा कुछ नहीं है धरती पर, जो कुछ है ठाकुर का है. यह जो ठाकुर है प्रतीक है. मनोज झा ने ये भी कहा कि मेरे अंदर भी ठाकुर है, मतलब कि जो सामंती भाव है ऊंची जातियों में चाहे राजपूत हो, भूमिहार हो या ब्राह्मण हो उसके बारे में कह रहे हैं. ओमप्रकाश वाल्मीकि जी ने एक से एक कहानियां लिखी हैं. चेतन बच्चा है. चेतन हमारे लड़के की उम्र से भी वो कम का है.

शिवानंद तिवारी बोले- पार्टी के अंदर विवाद नहीं

इस सवाल पर कि आनंद मोहन ने भी मनोज झा के इस बयान का विरोध किया है इस पर शिवानंद तिवारी ने जवाब दिया कि हमने उनका बयान नहीं सुना. हमने उनके लड़के का बयान सुना है. हम यह सोचते हैं कि ठाकुर का मतलब उसने राजपूत को ले लिया है, जबकि ठाकुर का मतलब है वो सामंती मिजाज. दलितों में भी जो दलित है उसके बारे में कविता के जरिए पीड़ा को बयां किया जा रहा है. उसी संदर्भ में मनोज झा ने बात कही थी. उसी संदर्भ में मनोज झा ने बात कही थी. पार्टी के अंदर कोई विवाद नहीं है. मनोज झा ने ठीक बोला है. हम समर्थन करते हैं. कविता और उस कवि के हम प्रशंसक हैं.

बता दें कि आरजेडी सांसद मनोज झा महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में बोल रहे थे. उन्होंने एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी की महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग करते हुए सदन में कविता पढ़ी थी जिसमें ठाकुरों का जिक्र था. उसी पर अब विवाद हो रहा है. बीजेपी के साथ जेडीयू के नेता भी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा है कि ठाकुर आग है.

यह भी पढ़ें- Manoj Jha Row: मनोज झा के बयान पर राजनीति गरमाई, बीजेपी और जेडीयू भड़की, MLC संजय सिंह बोले- ठाकुर आग है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget