एक्सप्लोरर

Bihar News: व्याकुलता… दुस्साहस! सम्राट चौधरी को तेज प्रताप के बाद लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भर-भर के सुनाया

Rohini Acharya: सम्राट चौधरी ने लालू यादव को बिहार के लिए राजनीतिक रूप से कैंसर बताया था. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा था कि सम्राट चौधरी की हैसियत क्या है?

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) का नाम लिए बिना लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने भड़ास निकाली है. मंगलवार (10 अक्टूबर) को सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव बिहार के लिए राजनीतिक रूप से कैंसर हैं. उनके इस बयान के बाद खूब सियासत हो रही है. पलटवार करते हुए आरजेडी ने सम्राट चौधरी को एड्स बता दिया तो अब लालू की बेटी ने बुधवार (11 अक्टूबर) को ट्वीट कर खूब सुनाया है.

रोहिणी आचार्य ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- "व्याकुलता और दुस्साहस तो देखिए इसका जिन्होंने इस नमक हराम को सामाजिक और राजनीतिक पहचान दी आज उन्हीं का नाम बदनाम कर अपनी राजनीतिक दुकान चमकाने का गंदा और घिनौना खेल खेल रहा. ये मुरेठा नहीं गले में पट्टा बांधकर गोधरा के नरभक्षी के इशारे पर बिहार की राजनीति को कलंकित कर रहा है."

सम्राट चौधरी पर तेज प्रताप भी हुए थे फायर

बता दें कि मंगलवार को सम्राट चौधरी ने जैसे ही लालू प्रसाद यादव को लेकर इस तरह का बयान दिया था तो आरजेडी सुप्रीमो के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव तमतमा गए थे. तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी की हैसियत क्या है? सम्राट चौधरी कौन होते हैं बोलने वाले? सम्राट चौधरी की लालू प्रसाद यादव के सामने कोई हैसियत भी है क्या?

सम्राट चौधरी ने क्या कहा था?

दरअसल, मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव खुद बिहार के लिए राजनीतिक रूप से कैंसर साबित हुए हैं. बिहार में अराजकता की स्थिति बनाने वाला कोई नेता रहा तो उनका नाम है लालू प्रसाद यादव. सम्राट चौधरी ने यह भी कहा था कि लालू प्रसाद यादव ने ही बिहार में जातीय उन्माद फैलाया है. इन्हीं बयानों के बाद पहले तेज प्रताप यादव और अब रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी को भर-भर के सुनाया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने लालू को बताया राजनीतिक कैंसर, बयान सुनकर ताव में आए तेज प्रताप यादव, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget