एक्सप्लोरर

ललन सिंह ने चिराग पासवान को बताया कालिदास, कहा- जिस डाल पर बैठते हैं, उसी को काटते हैं

ललन ने कहा कि अच्छी बात है अगर चिराग विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. निंदक जितना नजदीक रहे बेहतर है. सीएम नीतीश कुमार उनपर ध्यान नहीं देते, वो केवल अपना काम करते हैं.

पटना: एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर से लगातार सीएम नीतीश कुमार को घेरे जाने से नाराज जेडीयू नेता ललन सिंह ने चिराग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ललन सिंह ने बुधवार को चिराग पर हमला बोलते हुए कहा कि चिराग पासवान कालिदास हैं, जिस डाल पर बैठते है उसी को काटते हैं.

ललन ने कहा, " जमीनी स्तर की हकीकत कुछ और है लेकिन उनकी समझ कुछ और है." सरकार की खामियों को उजागर करने के संबंध में उन्होंने कहा कि अच्छी बात है अगर विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. कहावत है ना निंदक नियरे राखिए, आंगन कुटी छबाई. तो निंदक जितनी नजदीक रहे बेहतर है. नीतीश कुमार जी उनपर ध्यान नहीं देते  हैं, वो केवल अपना काम करते हैं.

वहीं इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की चुप्पी के सवाल पर उन्होंने कहा, " वो क्यूं चुप हैं वो उनसे पूछिये. हर आदमी के सोचने का तरीका अलग है. कुछ लोग कालिदास होते हैं, जिस डाली और बैठते हैं उसे काटते हैं. मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना है उन्हें जो सही लगता है करने और कहने दीजिये."

उन्होंने कहा, " चिराग पासवान ने क्या सवाल खड़ा किया ये वो जानें. जहां तक कोरोना का सवाल है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में बहुत ही सेंसिटिव हैं. आज की तारीख में बिहार में प्रतिदिन 83,000 टेस्ट हो रहा है. इसे अगले तीन दिनों में 1 लाख करने का लक्ष्य है. चिराग ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ही 10 राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की है. उसमें सामूहिक रूप से उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए टेस्टिंग को बढ़ाने की जरूरत है, यह तो सामान्य बात है."

ललन ने कहा, " वो देश के प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने कोरोना की स्थिति को देखते हुए जांच की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया. अब पीएम के इस ट्वीट को लेकर चिराज ने बयान दिया है तो वो यह जाने की उनकी कहां पर निगाह है कहां पर निशाना है. लेकिन बिहार में पर्याप्त संख्या में टेस्टिंग हो रही है. बिहार में जो व्यवस्था की गई है, जो डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बना है उसे जाकर देखिए. सारी व्यवस्था मुकम्मल है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget