एक्सप्लोरर

Kurhani By Elections: मोकामा-गोपालगंज से नीतीश ने बनाई थी दूरी, कुढ़नी में तेजस्वी के साथ करेंगे प्रचार, ये रहेगा प्लान

Bihar Politics: बिहार जेडीयू प्रेसिडेंट उमेश कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी है. पांच दिसंबर को कुढ़नी में उपचुनाव है. महागठबंधन ने जीत हासिल करने के लिए कमर कस ली है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी विधानसभा सीट (Kurhani By Elections 2022) को लेकर दिसंबर में उपचुनाव है. इसके लिए महागठबंधन ने कमर कस ली है. जेडीयू ने अपना उम्मीदवार उतारा है. इस उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए महागठबंधन के तमाम दिग्गज मौजूद रहेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के लिए प्रचार प्रसार करेंगे.

शुक्रवार को ही इस बात की जानकारी बिहार जेडीयू के प्रेसिडेंट उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने दी. मोकामा गोपालगंज से कुछ अलग इस चुनाव की रणनीति दिख रही. वहां आरजेडी प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश प्रचार करने नहीं गए थे. स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था. देखा जाए तो नीतीश कुमार जेडीयू प्रत्याशी के लिए वोट अपील करने और प्रचार में कभी पीछे नहीं रहते. इसका उदाहरण तारापुर और कुशेश्वरस्थान भी है.

नीतीश-तेजस्वी करेंगे प्रचार प्रसार

उमेश कुशवाहा ने कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि ये उपचुनाव एकतरफा है. महागठबंधन को सात पार्टियों का समर्थन है. जाहिर सी बात है उपचुनाव जेडीयू कैंडिडेट के पाले में ही जाएगा. उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव की सबसे खास बात है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक साथ चुनाव के प्रचार प्रसार में दम लगाएंगे. इस चुनाव को जीतने के लिए महागठबंधन अपनी पूरी ताकत झोंकने वाली है. अब मुख्यमंत्री नीतीश के कुढ़नी में प्रचार करने की बात सामने आने पर कुछ दिन पहले गोपालगंज और मोकामा में हुए उपचुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज है. मुख्यमंत्री नीतीश वहां नहीं गए थे, लेकिन कुढ़नी में पूरी ताकत झोंकेंगे.

नीतीश कुमार अपनी पार्टी कैंडिडेट के लिए कभी पीछे नहीं हटते

उमेश कुशवाहा ने हालांकि मुख्यमंत्री को लगी चोट का हवाला दिया और कहा कि उस दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था. वो चल नहीं पा रहे थे. उनको चोटें आई थी जिसके कारण वहां नहीं जा पाए. हालांकि देखा जाए तो साल 2021 में तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने ताकत लगाई थी. जेडीयू प्रत्याशी के लिए वोट मांगने में नीतीश कभी पीछे नहीं रहते हैं. वो हर चुनाव और उपचुनाव में जेडीयू के लिए वोट अपील करते हुए अपने उम्मीदवार का मनोबल बढ़ाते हैं. कुढ़नी में भी वह मनोज कुशवाहा के लिए वोट अपील करेंगे और महागठबंधन के तमाम नेताओं के साथ हुंकार भरेंगे.

आठ दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

बता दें कि कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया है. उपचुनाव पांच दिसंबर को है. इस दौरान भी महागठबंधन और बीजेपी का आमने सामने मुकाबला होगा. इसका परिणाम आठ दिसंबर को आएगा. बीजेपी की ओर से केदार प्रसाद गुप्ता मैदान में हैं. पूर्व आरजेडी विधायक अनिल साहनी पर घोटाले का आरोप लगने से उनकी सदस्यता चली गई थी. इसके बाद ये चुनाव कराया जा रहा.

यह भी पढ़ें- Kanya Vivah Yojana: बेटी की शादी में पैसे खर्च करती है बिहार सरकार, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget