एक्सप्लोरर

Kurhani By Elections: ‘नीतीश जी को शराब तस्कर या शराबी ही टिकट के लिए मिलता’ मुजफ्फरपुर में संजय जायसवाल का वार

Muzaffarpur News: मंगलवार को मुजफ्फरपुर में बीजेपी के केदार गुप्ता ने नॉमिनेशन भरा. इस दौरान संजय जायसवाल और शाहनवाज हुसैन ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला.

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी उपचुनाव (Kurhani By Elections) में अब बीजेपी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. मंगलवार को प्रत्याशी केदार गुप्ता के नॉमिनेशन में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने बिहार सरकार पर खुला वार किया. संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने कहा कि जिन लोगों ने भी बिहार को बर्बाद किया, शराब सिंडिकेट चलाकर गरीबों का अनाज छीना. वही लोग आप सभी के सामने फिर से प्रत्याशी बनकर आए हैं. नीतीश जी को कभी शराब तस्कर तो कभी शराबी ही टिकट के लिए मिलता है. शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने कहा कि विपक्ष मुसलमानों को बीजेपी से डरा कर वोट लेती है.

बीजेपी बनाम सिंडिकेट का है चुनाव

आगे जायसवाल ने कहा कि जैसे 2015 में आप लोगों ने उन्हें हराया उसी प्रकार फिर से एक बार और जवाब दें. मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार कुढ़नी की जनता 30 हजार से अधिक मतों द्वारा जीत दिलाएगी. यह लड़ाई विकास और विनाश के बीच में है. मैं पूछता हूं घोटालेबाज और सिंडीकेट वाले लोग ही नीतीश कुमार जी क्यों पसंद आते हैं? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि कुढ़नी में शराब सिंडिकेट के द्वारा प्रत्याशी का चुनाव किया गया है. गोपालगंज में भी शराब सिंडिकेट चलाने वाले व्यक्ति को टिकट दिया गया था. कुढ़नी में शराब सिंडिकेट द्वारा चयन करने के बाद प्रत्याशी का चुनाव किया गया है. कुढ़नी में होने वाला चुनाव बीजेपी बनाम सिंडिकेट से है. इसमें हम ही जीतेंगे.

बीजेपी का उद्देश्य विकास जेडीयू-आरजेडी डराकर मुस्लिम वोट लेती

पूर्व मंत्री बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने बताया की आरजेडी और अन्य पार्टी मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर वोट लेती है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सच्चा मुसलमान केवल खुदा से डरता है. सच्चा मुसलमान खुदा के अलावा दूसरे किसी से नहीं डरता. उन्होंने बताया कि आरजेडी और अन्य पार्टियां बीजेपी का डर दिखाकर मुसलमानों से वोट लेती है.

उन्होंने कहा कि मैं एक सच्चा मुसलमान हूं और मैं खुदा के अलावा किसी से नहीं डरता इसलिए मैं बीजेपी के साथ हूं. आगे कहा कि अन्य पार्टियां बीजेपी का डर मुसलमानों को दिखलाती हैं. उसी तरह से मैं बीजेपी के सबसे करीब हूं तो सबसे पहले बीजेपी को मुझे खा जाना चाहिए था. .ही कारण है कि मैं लोगों से अपील करूंगा कि बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है. बीजेपी का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास करना है.

यह भी पढ़ें- Bihar Film Shooting: बिहार बनेगा फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनिशेन! आएंगे बड़े-बड़े स्टार्स, ये कदम उठा रही है राज्य सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget