एक्सप्लोरर

Kurhani By Election Date: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख का एलान, देखें डिटेल्स

Bihar Upchunav: आरजेडी विधायक अनिल सहनी को एक मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई है. इसके बाद कुढ़नी विधानसभा सीट फिलहाल खाली है.

Bihar Kurhani By Election: भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश के अलग-अलग राज्यों में खाली हुई लोकसभा और विधान सभा की सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है. इन सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी. इसमें बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट भी शामिल है. इस सीट पर भी अब उपचुनाव होगा.

दरअसल, चुनाव आयोग ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और ओडिशा, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की एक-एक सीट पर उपचुनाव के लिए डेट का एलान किया है. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद लोकसभा सीट खाली हुई थी. वहीं बिहार की बात करें तो आरजेडी विधायक अनिल सहनी को एक मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई है. इसके बाद कुढ़नी सीट फिलहाल खाली है.

Kurhani By Election Date: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख का एलान, देखें डिटेल्स

तारीखों की जानकारी देखें

जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है वहां 17 नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है. 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 नवंबर तक प्रत्याशी, नामांकन वापस ले सकते हैं. इन सीटों पर 5 दिसंबर यानी सोमवार को मतदान होगा. वहीं गुरुवार यानी 8 दिसंबर को मतगणना होगी.

जानें क्यों खाली हुई है कुढ़नी सीट

कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक अनिल सहनी पर राज्यसभा सांसद रहने के दौरान एलटीसी घोटाले का आरोप लगा था. इस आरोप पर सीबीआई जांच कर रही थी. अनिल सहनी जब राज्यसभा सांसद बने थे तो बिना यात्रा के लाखों रुपये का घोटाला हुआ था. एलटीसी घोटाला मामले में 31 अक्टूबर 2013 को सीबीआई ने केस दर्ज किया था. यह बात सामने आई थी कि बिना यात्रा किए तीन लाख 25 हजार की निकासी की गई है. सीबीआई ने जांच के बाद सारे आरोपों को सत्य पाया था. इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द की गई.

अनिल सहनी के बारे में जानें?

अनिल सहनी उत्तर बिहार के कद्दावर निषाद समाज के नेता महेंद्र सहनी के बेटे हैं. वो खुद भी राज्यसभा सांसद थे. उनकी मृत्यु के बाद इन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया था. वर्तमान में अनिल सहनी ने आरजेडी का दामन थामा था. कुढ़नी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और बीजेपी से इस सीट को छीन लिया था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में फरार IPS आदित्य कुमार को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई SIT, दूसरे राज्यों में भी पड़ेगा छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget