एक्सप्लोरर

New Year 2025: पटना में नए साल पर कहां मनाएं पिकनिक, पार्कों में क्या रहेगी व्यवस्था, जानें क्या देने होंगे चार्ज? 

Patna Park: पटना सबसे ज्यादा लोगों की पसंद इको पार्क होता है. इसके अलावा वीर कुंवर सिंह पार्क, एस के पुरी पार्क, कंकड़बाग का अमृत पार्क भी काफी फेमस है. नए साल पर यहां अच्छी व्यवस्था रहेगी.

Celebrate New Year In Patna: नए साल 2025 का आगमन होने वाला है. साल के पहले दिन एक जनवरी को अधिकांस लोग खासकर घूमने के लिए घर से बाहर जरूर निकलते हैं. पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाना पसंद करते हैं. पटना में पिकनिक स्पॉट की बात करें तो कई पार्क हैं, जो काफी खूबसूरत और पिकनिक मनाने के लिए उत्तम हैं.

पटना नगर निगम में कुल 106 पार्क

शहर में पटना नगर निगम में वन विभाग की ओर से कुल 106 पार्क हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का पसंद पटना का राजधानी वाटिका यानी इको पार्क होता है. इसके अलावा वीर कुंवर सिंह पार्क, एस के पुरी पार्क, कंकड़बाग का अमृत पार्क भी काफी फेमस है. लोग यहां पहुंचते हैं. आप जिस किसी पार्क में जाना चाहते हैं तो जान ले कि कहां क्या व्यवस्था होगी और क्या चार्ज लगेंगे.

सबसे पहले इको पार्क के बारे में जाने जिसे इसका मुख्य नाम राजधानी वाटिका है. इको पार्क के लिए प्रत्येक छह काउंटर रहते हैं, जिसे एक जनवरी 2025 को बढ़ाकर 12 काउंटर किया जाएगा. प्रत्येक दिन बच्चों के लिए 10 और वयस्क के लिए 30 रुपये देने होते हैं, लेकिन एक जनवरी के दिन बच्चों को 25 और वयस्क लिए 50 रुपये देने होंगे. तीन साल से नीचे के बच्चे का फ्री होगा, जबकि तीन साल से 12 साल के बच्चों का छोटे बच्चों में चार्ज लगेगा.

उस दिन पार्क नौका विहार एडवेंचर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. पार्क प्रमंडल पदाधिकारी ( DFO ) सुबोध कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी करके सभी गेटों पर बिहार पुलिस की तैनाती विशेष तौर पर होगी. पार्क के अंदर भी मजिस्ट्रेट और बिहार पुलिस की टीम तैनात रहेंगे. इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से गेट सभी गेट के बाहर एक-एक एंबुलेंस और मेडिकल की टीम रहेगी. इसके अलावा इको पार्क में करीब 140 कर्मी प्रति दिन रहते हैं. इसके अलावा 85 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती स्पेशल रूप से उस दिन की गई है. 

उस दिन कुल 225 कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो काउंटर से लेकर पर के अंदर तक देखभाल करेंगे. इसमें सफाई कर्मी से लेकर सभी कर्मी मौजूद होंगे. पार्क खुलने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा जबकि टिकट बिक्री 6:30 तक ही होगी. उन्होंने बताया कि पिछले पिछले वर्ष इको पार्क में  33536 दर्शक पहुंचे थे, जो इस बार उम्मीद की जा रही है कि 40000 से ऊपर लोग आ सकते हैं.

इसमें व्यस्क की संख्या 26177 थी, जबकि 7359 बच्चे पहुंचे थे. पिछले साल लगभग 21 लाख की आमदनी हुई थी, जो इस बार उम्मीद की जा रही है कि 25 लख रुपए हो सकते हैं. सुबोध कुमार वर्मा ने बताया कि इको पार्क के अलावा पटना में सभी अन्य पार्क में व्यवस्था की गई है. कुल 106 पार्क है, लेकिन 24 पार्कों पर ही टिकट से एंट्री होती है. जहां-जहां टिकट से एंट्री की गई जाती है उन सभी जगह पर उस दिन टिकट दर दोगुना रहेगा. इको पार्क के अलावा पटना के प्रमुख पार्क में वीर कुंवर सिंह पार्क, शिवाजी पार्क, कंकड़बाग का अमृत पार्क प्रसिद्ध है.

पार्कों में कुछ बनाने पर प्रतिबंध रहेगा

इन जगहों पर भी पार्कों में विशेष कर्मियों की तैनाती की जाएगी और वन विभाग के गश्ती टीम रहेंगे. जिला प्रशासन की ओर से उन पार्कों में भी विशेष पुलिस बल तनाती की जाएगी. उन्होंने बताया कि वीर कुंवर सिंह पार्क में बच्चे का 10 बड़े 25, शिवाजी पार्क में बच्चे 10 बड़े का 20, अमृत पार्क कंकड़बाग में बच्चों का 10 बड़े का  20 रुपये लगेंगे. एसके पुरी पार्क में बच्चों का 10 और बड़ो का 25 रुपये लगेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि पार्क में लोग आए और उसे स्वच्छ रखें. लोग घर से खाना बनाकर ला सकते हैं और पार्क में खा सकते हैं, लेकिन पार्कों में कुछ बनाना प्रतिबंध रहेगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नए साल से पहले गृह विभाग में बड़ा फेरबदल, बिहार में 62 IPS अफसरों का ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget