एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session: जानें BJP MLA ने किए थे कौन से वो तीन सवाल जिस पर भड़क गए CM नीतीश, स्पीकर को भी नहीं बख्शा

गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव द्वारा उत्तर दिया. लेकिन बीजेपी विधायक संतुष्ट नहीं हुए और वे सवाल करने लगे. ये देख कर सीएम भड़क गए और सदन में उनका रौद्र रूप देखने को मिला.

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र (Bihar Budget Session) जारी है. विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के नेता भी सरकार से सावल-जवाब करने में लगे हुए हैं. इसी क्रम में बीजेपी विधायक संजय सरावगी (Sanjay Sarawagi) ने लखीसराय में बढ़ते अपराध से जुड़ा प्रश्न किया, जिस पर बवाल हो गया. बीजेपी (BJP) विधायक द्वारा गृह विभाग से जुड़ा प्रश्न किए जाने के बाद उन्हें आसन की ओर से शह मिला, जिसके बाद सदन में बवाल शुरू हो गया. विभाग के प्रभारी मंत्री के बाद खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाब देने के लिए खड़े हो गए.

बीजेपी विधायक ने पूछे थे ये सवाल

इस दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने उन्हें तथ्यों से अवगत जिस पर वे खीज गए और स्पीकर पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें फटकार लगा दी. दरअसल, बीजेपी विधायक ने लखीसराय में बढ़ते अपराध को लेकर संबंधित छपे एक रिपोर्ट को आधार बनाते हुए पूछा था कि क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिला में साल 2022 के शुरुआती 50 दिनों में ही अपराधियों द्वारा नौ लोगों की हत्या कर दी गई है?

बोचहां विधानसभा सीट को लेकर NDA में टकराव जारी, आर-पार के मूड में BJP, कहा- मुकेश सहनी का 'इलाज' हो जाएगा

बीजेपी नेता ने पूछा कि क्या इन नौ मामलों में अबतक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जिले में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और स्थानीय जनता में भय व्याप्त है. अगर ऐसा है तो सरकार लखीसराय में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए कौन से सकारात्मत कदम उठाने का विचार रखती है? नहीं, तो क्यों?

प्रभारी मंत्री के जवाब से नहीं हुए संतुष्ट

इस पर विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव द्वारा उत्तर दिया. लेकिन बीजेपी विधायक संतुष्ट नहीं हुए और वे सवाल करने लगे. ये देख कर सीएम भड़क गए और सदन में उनका रौद्र रूप देखने को मिला. उन्होंने स्पीकर से कहा कि आप संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं. इस तरह से विधानसभा की कार्रवाही नहीं चलती है. एक ही विषय को हर दिन उठाया जा रहा है. यह बिलकुल गलत है. हम यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

नीतीश कुमार ने कहा कि लखीसराय के मामले में विशेषाधिकार समिति की जो रिपोर्ट आयगी उस पर हम जरुर विचार करेंगे. अगर किसी को भी लग रहा है कि भ्रम की स्थिति है तो हम बातचीत करेंगे. संविधान से सिस्टम चलता है. कोई भी अपराध/क्राइम का रिपोर्ट सदन में नहीं बल्कि कोर्ट में जाता है. क्या यह सब बताने की जरुरत है? यह भी क्या यहां के लोगों को नहीं पता है? उन्होंने स्पीकर से कहा कि एक ही मामले को लेकर सदन में इस तरह ड्रामा नहीं होना चाहिए. जो चीज जिसका अधिकार है उसको करने दीजिये.

स्पीकर ने भी दिया जवाब

CM की बात सुन विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा चुप नहीं बैठे और उन्होंने कहा कि लखीसराय मामले में पुलिस खानापूर्ति कर रही है. ठीक से जांच नहीं कर रही है. वह मेरा क्षेत्र है. वहां मैं जाता हूं तो लोग पूछते हैं कि आप इतने बड़े पद पर बैठे तब भी घटना में उचित कार्रवाई नहीं हो रही है. जनता को जवाब देना मुश्किल हो जाता है. जहां तक संविधान की बात है वो आप संविधान को मुझसे ज्यादा अच्छे से समझते हैं. मैं आपसे सीख रहा हूं. 

यह भी पढ़ें -

Know Your District: बिहार में नमक आंदोलन से लेकर वामपंथी विचारों की भूमि रहा है मिथिला ये जिला, जानिए- Begusarai के बारे में सब कुछ

Bihar News: प्रश्नों के उत्तर की जगह मिला भोजपुरी गाना, दूसरा छात्र उससे भी आगे निकला, कहा- पास कर दीजिए शादी तय है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget