एक्सप्लोरर

रघुवंश प्रसाद सिंह: कॉलेज के प्रोफेसर से लेकर लालू यादव के 'ब्रह्म बाबा' तक का सफर

लगभग तीन दशक से रघुवंश प्रसाद सिंह लगातार लालू प्रसाद से जुड़े रहे. दलिय आस्था कुछ ऐसी थी कि किसी भी परिस्थिती में इन्होंने पार्टी से किनारा नहीं किया. इनकी इन्हीं विशेषताओं से लालू प्रसाद इन्हें प्यार से ब्रह्म बाबा कहते थे.

पटना: समाजवादी आंदोलन का एक मजबूत स्तंभ माने जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के साथ ही समाजवाद के एक युग का अंत हो गया. खांटी ग्रामीण परिवेश की वेश-भूषा वाले रघुवंश बाबू बहुत ही ज्ञानसमृद्ध और सामाजिक-ऐतिहासिक विषयों का गहन जानकार थे. इनकी शैक्षणिक योग्यता कुछ यूं थी कि इन्होंने साइन्स से ग्रेजुएट और गणित में मास्टर डिग्री हासिल की थी.

कर्पूरी ठाकुर ने भांप ली थी योग्यता

सीतामढ़ी के एक कॉलेज में गणित पढ़ाने वाले डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह 1962 में ही डॉ.राम मनोहर लोहिया की पत्रिका 'चौखंभा राज' में लिखने लगे थे. उसी दौर में वे कर्पूरी ठाकुर की नजर में आए और इनकी राजनैतिक योग्यता को भांप कर कर्पूरी ठाकुर ने इन्हें अपने साथ जोड़ लिया. इसके साथ ही रघुवंश बाबू की राजनीत की सफर शुरु हो गई जो सन 1974 के छात्र आंदोलन में पूरी तरह अमिट छाप छोड़ गई.

अपनी योजनाओं को लेकर खूब चर्चा में रहे

रघुवंश बाबू की राजनैतिक परख और हाव-भाव कर्पूरी ठाकुर से मेल खाते थे. इसी कारण ऊंची जाति के नेता होने के बावजूद हर अगड़ी-पिछड़ी जाति के ये लोकप्रिय नेता हुआ करते थे. वैशाली से चार बार सांसद रहे रघुवंश बाबू मनमोहन सिंह की सरकार में 2004 से 2009 तक केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे. इस दौर में भी अनेकों केंद्रीय योजनाओं को लेकर ये खूब चर्चे में रहे और अपने सफल नेतृत्व के कारण सबके चहेते भी.

कभी आरजेडी से किनारा नहीं किया

लगभग तीन दशक से वे लगातार लालू प्रसाद से जुड़े रहे. दलिय आस्था कुछ ऐसी थी कि किसी भी परिस्थिती में इन्होंने पार्टी से किनारा नहीं किया. इनकी इन्हीं विशेषताओं से लालू प्रसाद इन्हें प्यार से ब्रह्म बाबा कहते थे और राजनैतिक गलियारों में ये इसी नाम से जाने जाने लगे थे. मगर पिछले दिनों अचानक पार्टी से रघुवंश बाबू नाराज हो गए थे और तीन दिन पहले इस्तीफा तक दे दिया था.

समाजवाद के युग का हुआ अंत

तीन दिन से लालू यादव रूठे रघुवंश बाबू को मनाने में लगे थे. लेकिन इस बार ब्रह्म बाबा नहीं मानें और सबों से रूठ कर दुनिया से ही चले गए. उनके जाने के साथ ही एक प्रखर समाजवाद के युग का अंत हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget