एक्सप्लोरर

KK Pathak News: शिक्षक और कर्मचारियों के बाद अब पदाधिकारियों पर होगा एक्शन! केके पाठक ने दिया नया टास्क

ACS KK Pathak: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हुई बैठक में केके पाठक ने निर्देश दिया है. साफ शब्दों में कहा है कि लापरवाही हुई तो अब जांच पदाधिकारियों के वेतन भी काटे जाएंगे.

Bihar Education Department: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) ने दक्ष मिशन को लेकर पदाधिकारियों को नया टास्क दे दिया है. मंगलवार (07 मई) की शाम हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केके पाठक ने निर्देश दिया है कि जांच के दौरान पदाधिकारी स्कूल में बच्चों का टेस्ट लेंगे. ग्रीष्मावकाश में दक्ष मिशन के 22 दिन बीत चुके हैं. ऐसे में अभी तक सभी बच्चों की तैयारी कितनी कराई गई है इसकी पूरी जानकारी लेनी है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केके पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि जांच टीम के अधिकारी निर्धारित समय आठ बजे से पूर्व स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंच जाएंगे. पहुंचते ही स्कूल की फोटो भेजेंगे. आठ बजते ही शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की फोटो भी विभाग को भेजेंगे. इसके आधार पर शिक्षकों की अनुपस्थिति रिपोर्ट डीईओ कार्यालय में तैयार की जाएगी. अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन भी काटा जाएगा.

'...तो पदाधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई'

अपर मुख्य सचिव ने स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि अगर निरीक्षी पदाधिकारी जांच के समय स्कूलों में शिक्षकों से मैनेज करते हैं, तो उनके ऊपर कार्रवाई करने के लिए विभाग बाध्य हो जाएगा. प्रतिदिन स्कूलों की जांच आवश्यक है. लक्ष्य के अनुरूप कम जांच करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश अपर मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया.

पदाधिकारियों का भी कटेगा वेतन

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जो निरीक्षी पदाधिकारी बेहतर ढंग से कार्य नहीं करते हैं उनके भी वेतन काटे जाएंग. इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बता दें कि गोपालगंज में प्लस टू स्कूलों की संख्या 246 है जबकि प्रारंभिक स्कूलों की संख्या 1760 है. इस प्रकार कुल 2006 स्कूलों की प्रतिदिन जांच शिक्षा विभाग की ओर से कराई जा रही है. 230 जांच अधिकारियों की टीम बनी है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता ने बताया है कि स्कूलों में गड़बड़ी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जा रहा है. सबको दंड दिया जा रहा है, ताकि हर हाल में स्कूलों की स्थिति में पूर्ण रूप से सुधार हो सके.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में जांच के लिए SIT गठित, गिरफ्तार अभ्यर्थी ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget