एक्सप्लोरर

केके पाठक ने दे दी टेंशन! होली के बाद अब ईद की छुट्टी पर बवाल शुरू, नीतीश कुमार को लिखा गया पत्र

Bihar Teachers Training on Eid: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग का समय 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक रखा है. इस ट्रेनिंग में 19000 शिक्षक भाग ले रहे हैं.

Teachers Training on Eid: त्योहारों में छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग में आए दिन बवाल मचा रहता है. हाल ही में होली की छुट्टी को लेकर हंगामा हुआ था तो वहीं अब ईद की छुट्टी को लेकर बवाल शुरू हो गया है. ईद में छुट्टी नहीं मिलने पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े शिक्षकों में रोष है. हालांकि छुट्टी मिले इसके लिए इमारत-ए-शरिया ने हस्तक्षेप किया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सहित शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया. आग्रह किया गया है कि मुस्लिम समुदाय के शिक्षकों को ट्रेनिंग से उस दिन छूट मिले.

आज से शुरू हो गई शिक्षकों की ट्रेनिंग

दरअसल, शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग का समय 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक रखा है. इसी बीच में 10 या 11 तारीख को ईद है. इस ट्रेनिंग में 19000 शिक्षक भाग ले रहे हैं. शिक्षा विभाग की ओर से कुल छह लाख शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है. होली के समय में भी ट्रेनिंग का एक बैच चला था. फिर एक बार ट्रेनिंग का बैच शुरू हुआ है.

कई मुस्लिम समुदाय के शिक्षकों ने इमारत-ए-शरिया से गुहार लगाई कि इस मामले को देखा जाए. इसके बाद इमारत-ए-शरिया ने इस पर एक्शन लिया और मुस्लिम समुदाय के शिक्षकों के हित को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है.

पत्र लिखकर क्या कहा गया?

इमारत-ए-शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अल कासमी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के जरिए कहा कि ईद के मौके पर देश भर में छुट्टियां रहती हैं. ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है. उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि ऐसे में ईद के दिन मुस्लिम शिक्षकों को ट्रेनिंग कैसे दे सकते हैं? ईद में तो दूर-दराज से लोग अपने घर पहुंचते हैं.

कार्यवाहक नाजिम नाजिम मौलाना शिबली अल कासमी ने सरकार से कहा है कि आवासीय ट्रेनिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए ताकि सभी मुस्लिम शिक्षकों के लिए आसानी हो जाए और वह परिवार के साथ खुशियां मना सकें. अब देखना होगा कि ईद की छुट्टी को लेकर विभाग क्या फैसला लेता है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Elections: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर निशाना, पूछा- किस बात पर जनता करेगी 400 पार?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget