एक्सप्लोरर

Bihar Elections: '...तो छोड़ दूंगा राजनीति', बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का चौंकाने वाला दावा

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जेडीयू आगामी विधानसभा चुनाव में 25 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी. उन्होंने दोहराया कि अगर ऐसा हुआ तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शहर के अंजुमन इस्लामिया प्रांगण में आयोजित सभा में विपक्ष पर जमकर बयानबाजी की. इस दौरान वे कई बार आपा खोते हुए विवादित टिप्पणियां भी कर गए. उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू को आगामी विधानसभा चुनाव में 25 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

कार्यक्रम में उलेमा और समुदाय के प्रमुख चेहरों को बुलाया गया, साथ ही विशेष टोपी का वितरण किया गया. मंच से भाषण के दौरान प्रशांत किशोर ने पैगम्बर मोहम्मद साहब और धर्म का हवाला देकर जनता से समर्थन मांगा. सभा में शामिल लोगों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी, जहां भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी का माहौल दिखा. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें 500 रुपये और भोजन का वादा करके लाया गया था, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ, जिससे वे नाराज नजर आए.

विपक्षी दलों पर जमकर बरसे प्रशांत किशोर

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर विपक्षी दलों पर खासे हमलावर दिखे. जब उनसे पूछा गया कि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने उन पर शराब माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया है, तो PK भड़क उठे. उन्होंने वर्मा की तुलना 'सड़क पर चलने वाले कुत्ते' से कर दी और कहा कि ऐसे लोगों की बातों का जवाब देना जरूरी नहीं समझते.

भाजपा सांसद संजय जायसवाल के लीगल नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "जब गीदड़ की मौत आती है, तो वह शहर की ओर भागता है. उसी तरह जायसवाल जैसे लोग नोटिस भेजकर डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं 100 ऐसे नेताओं से भी नहीं डरूंगा."

जेडीयू की 25 से ज्यादा सीटें आई तो ले लूंगा सन्यास- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने अपने बहुचर्चित दावे को दोहराते हुए कहा कि अगर जेडीयू को आगामी विधानसभा चुनाव में 25 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने तर्क दिया कि जैसे बंगाल चुनाव में भाजपा को 100 सीटें नहीं मिलीं, वैसे ही बिहार में जेडीयू 25 से आगे नहीं जाएगी.

सीमांचल के मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे प्रशांत

सभा के दौरान कुछ लोगों ने कहा कि टोपी बांटकर और धर्म का हवाला देकर प्रशांत किशोर सीमांचल के मुस्लिम वोट बैंक को साधना चाहते हैं, लेकिन यहां का मतदाता किसी के झांसे में आने वाला नहीं है. कुल मिलाकर किशनगंज की यह सभा प्रशांत किशोर के लिए चर्चा और विवाद दोनों का कारण बनी. जहां उन्होंने जेडीयू और भाजपा नेताओं पर तीखे प्रहार किए, वहीं उनके कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और रणनीति को लेकर भी सवाल उठे. यह साफ है कि बिहार की चुनावी सियासत में PK हर संभव दांव आजमाने की कोशिश कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget