एक्सप्लोरर

Khan Sir Coaching: खान सर के इंस्टीट्यूट में लगा ताला, कोचिंग संस्थानों की जांच से मचा हड़कंप

Khan Sir News: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पूरे देश में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, इस हादसे के बाद अब पटना प्रशासन भी एक्सन में है. वहीं, खान सर के कोचिंग को लेकर अभी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

Khan Sir Coaching: दिल्ली की एक कोचिंग संस्थान की लाइब्रेरी में तीन छात्रों की मौत की घटना ने सभी को झकझोर दिया है. अब प्रशासन अवैध तरीके से चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई कर रहा है. बिहार के पटना में कोचिंग संस्थानों पर एसडीओ टीम ने मंगलवार को छापा मारा था. इस कार्रवाई के बाद अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बिहार के प्रसिद्ध शिक्षाविद खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट में ताला लग गया है. राजधानी पटना के बोरिंग रोड कैंपस में ताला लगा है.

वहीं, बातचीत में कोचिंग के गार्ड ने बताया कि कोचिंग के मलिक ने कहा कि ताला लगा दीजिए और अगर बच्चे आते हैं तो उन्हें कह दीजिए कि फिलहाल कोचिंग बंद है.

जांच के लिए प्रशासन ने बनाई है स्पेशल टीम 

बता दें कि भिखना पहाड़ी में खान सर के कोचिंग कैंपस में डीएम की बनाई गई स्पेशल टीम पहुंची थी. एसडीएम के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल जांच करने पहुंची थी. इसके बाद आज बोरिंग बोरिंग रोड के ब्रांच में ताला लग गया है. वहीं, कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान प्रशासन के अधिकारियों ने कागजात की मांग की थी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोचिंग में क्या एतियात बरते जा रहे हैं? उसका पूरा डिटेल प्रशासन ने मांगा है.

एसडीओ की टीम ने की थी छापेमारी

बता दें कि राजधानी पटना में एसडीओ की टीम मंगलवार को मछुआ टोली खजांची रोड स्थित कई कोचिंग संस्थानो पर छापेमारी करने के लिए पहुंची. यह इलाका कोचिंग का हब माना जाता है. बताया जा रहा है कि एसडीओ की टीम दिल्ली की तर्ज पर कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था की जांच के लिए पहुंची थी. इस छापेमारी की कार्रवाई में एसडीओ की टीम को क्या हाथ लगा है, इसका खुलासा नहीं हुआ.

वहीं, बेसमेंट हादसे के बाद  दिल्ली में दृष्टि आईएएस कोचिंग समेत कई कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार राजधानी के मुखर्जी नगर स्थित दृष्टि समेत कई कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट में क्लास चलाने की खबर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई.

ये भी पढे़ं: बिहार: स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचा 6 साल का बच्चा, तीसरी कक्षा के छात्र को मार दी गोली

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
Embed widget