एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार में एक ही परिवार के मां और दो बेटी नदी में डूबीं, शव तलाशने में जुटी SDRF की टीम

Katihar News: मामला डंडखोरा थाना क्षेत्र का है. इस घटना में डूबने वालों की पहचान रौशन खातून, जुबैदन खातून और जहुरन खातून के रूप में हुई है. तीनों की तलाश में लोग जुटे हुए हैं.

कटिहार: जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मखाना के खेत में काम खत्म कर बनियेन नदी में नहाने के दौरान मां के साथ दो बेटी सोमवार को डूब (Katihar News) गईं. डूबते देख मजदूरों ने आवाज लगाई. इसके बाद स्थानीय लोग पहुंच गए, लेकिन तीनों का पता नहीं चल सका. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई. तीनों की तलाश शुरू कर दी. वहीं, इस घटना में डूबने वालों की पहचान 60 वर्षीय रौशन खातून, 40 वर्षीय जुबैदन खातून और 32 वर्षीय जहुरन खातून के रूप में हुई है. घटना के बाद पीड़ित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

एक-दूसरे को बचाने में डूबी मां-बेटी

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान डूब रही एक बेटी को बचाने के लिए उसकी मां नदी में गई तो वह भी डूबने लगी. इसके बाद दूसरी बेटी भी उसे बचाने के लिए गई लेकिन तीनों डूब गई. तीनों की खोजबीन जारी है लेकिन अभी तक नहीं मिल सकी हैं. एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पहुंच गई है और तीनों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं, सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची हुई है. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों मखाना खेत में काम करके लौट रही थी, इस दौरान यह हादसा हुआ है. स्थानीय आपदा मित्र ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वे लोग भी अपने स्तर से काफी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन तीनों में से किसी को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका है. वहीं, खोजबीन के दौरान मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी थानाध्यक्ष सहित अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Ludhiana Gas Leak: लुधियाना गैस रिसाव कांड पर प्रशांत किशोर का तंज, 'दुर्घटना कहीं हो, आहत होने वालों में बिहार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget