एक्सप्लोरर

Katihar Tripple Murder: बिहार के कटिहार में घर में घुसकर महिला और दो बच्चों की निर्मम हत्या, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

Katihar News: घटना कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है. गला काटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. किसने हत्या की यह किसी ने नहीं देखा है.

कटिहार: बिहार के कटिहार से एक महिला समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या करने की घटना सामने आई है. मरने वालों में महिला, उसकी एक सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा शामिल है. घटना कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है. देर रात घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया.

महिला के पति मो. फिरोज ने बताया कि मंगलवार (1 अगस्त) की रात 10 बजे वह गांव में मुहर्रम का बसिया खेल देखने के लिए गए थे. रात एक बजे जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और दो बच्चे खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए हैं. तीनों की मौत हो चुकी थी. गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई है. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य

देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने मो. फिरोज से घटना की जानकारी ली. हत्या किसने की और कब की यह किसी ने नहीं देखा. पति के जब वह घर पर नहीं था तब यह घटना हुई है. एसडीपीओ प्रेम नाथ राम के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

फॉरेंसिक टीम और पुलिस दोनों मिलकर घटना की जांच कर रही है. घटना को लेकर लोगों ने जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की प्रशासन से मांग की. घटना को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि रात 10 बजे से लेकर एक बजे के बीच का यह मामला है. जिस हथियार से हत्या की गई है उसे घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है. अन्य कई साक्ष्य भी घटनास्थल से मिले हैं. जल्द ही पुलिस इस मामले का उद्भेदन कर लेगी.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आशुतोष शाही हत्याकांड में CID की जांच शुरू, रीक्रिएट किया गया सीन, अब तक 4 लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget